By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लठियानी मंदली घाट पर में मिले पानी में तैरते हुए पत्थर को झालेड़ा मंदिर में रखेगी पुलिस,लोग कर सकेंगे दर्शन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > लठियानी मंदली घाट पर में मिले पानी में तैरते हुए पत्थर को झालेड़ा मंदिर में रखेगी पुलिस,लोग कर सकेंगे दर्शन
himachalNews

लठियानी मंदली घाट पर में मिले पानी में तैरते हुए पत्थर को झालेड़ा मंदिर में रखेगी पुलिस,लोग कर सकेंगे दर्शन

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/08/02 at 11:58 PM
Share
राकेश,ऊना: उपमंडल बंगाणा के तहत गोबिंद सागर झील के लठियानी मंदली घाट पर पानी में तैरता हुआ रहस्यमई पत्थर पुलिस को मिला था। इस पत्थर को देखने के लिए डीएसपी ऊना अजय ठाकुर बुधवार को खुद बगाना थाना पहुंचे और उन्होंने इस रहस्यमई पत्थर को जाकर अपनी आंखों से देखा। अजय ने रहस्यमई पत्थर को पानी में तैरते देख काफी हैरान हुए। उन्होंने पानी में रखे पत्थर को पानी से निकालकर अपने हाथों में लिया और उसको अच्छी तरह से निहारा।
अजय ने बताया की यह पत्थर आस्था से जुड़ा हुआ है ऐसे में यह एक रहस्यमई पत्थर है। सोशल मीडिया पर इस रहस्यमई पत्थर का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की आस्था और बढ़ गई है और पानी में तैरने के पीछे क्या कारण है यह विज्ञान की जांच का विषय हैं। अजय ने कहा की इस पत्थर को पुलिस लाइन जिला में बने मंदिर में रखा जाएगा क्योंकि यह पत्थर लोगों की आस्था का केंद्र है इसलिए इस पत्थर को बगाना से लाकर अब पुलिस लाइन झालेड़ा में रखा जाएगा जिसको लेकर उन्होंने पुलिस के सीनियर अधिकारियों से इसको लेकर बातचीत की हैं।
अजय ठाकुर का कहना हैं कि इस रहस्यमई पत्थर को अन्य मंदिर में रखने के लिए लोग उनसे संपर्क कर रहे हैं लेकिन यह रहस्यमय पत्थर पुलिस को मिला हैं ऐसे में यह पत्थर पुलिस लाइन झलेड़ा में लोगों के दर्शनों के लिए रखा जाना चाहिए। इस मंदिर में विधिवत रूप से इसकी देखभाल पुजारी की ओर से की जाएगी।
आपको बता दें कुछ दिन पहले थाना बंगाणा के एएसआई रविंद्र होमगार्ड जवान तिलक टीम सहित गोबिंद सागर झील के लठियानी मंदली घाट पर  देर शाम को गश्त करने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि झील के मध्य कुछ तैर रहा हैं। जब काफी कोशिश करने के बाद उक्त पत्थर तक नहीं पहुंचें तो पुलिस जवानों ने किश्ती का सहारा लेकर उक्त पत्थर तक पहुंचे और पत्थर को पानी में तैरता देखा तो पुलिस जवान भी हैरान हो गए। वह उक्त पत्थर को उठा कर थाना बंगाणा ले आए। जब थाना बंगाणा में पानी की भरी बाल्टी में उक्त पत्थर को डाला तो उक्त पत्थर बाल्टी में भी तैरने लगा।
इस समाचार को सुनकर लोग थाना बंगाणा में उक्त पत्थर को देखने पहुंचने लगे और काफी भीड़ उमड़ पड़ी। जब जनता के सामने उक्त पत्थर का वज़न किया तो करीब पौने तीन किलो ग्राम उक्त पत्थर का वज़न निकला। हैरानी की बात यह भी है कि 10 ग्राम वज़नी वस्तु भी पानी में डूब जाती है फिर पौने तीन किलो ग्राम का पत्थर पानी मे कैसे तैर रहा हैं। यह सबसे बड़ा प्रश्न हैं,हालांकि उक्त पत्थर पर कही भी कोई निशानी नहीं है और उक्त पत्थर बिल्कुल साफ है। यह पत्थर कैसे पानी में तैर रहा हैं इसका रहस्य केवल विज्ञान से जुड़े लोग ही बता सकते हैं की यह पानी में तैरने का क्या कारण हैं या फ़िर यह कोई रहस्यमई पत्थर ही हैं।
TAGGED: Floating, found, Jhalera temple, Mandali Ghat, People, police, stone, una, visit
admin August 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कुल्लू बीजेपी अध्यक्ष, बोले…केंद्र के प्रति दोगलापन दिखा रही कांग्रेस सरकार
Next Article विधायक सुधीर शर्मा ने मनाया 51 वां जन्मदिन,विपक्ष को दी सहयोग करने की सलाह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?