By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लोकप्रियता का पैमाना होती है भीड़, कांगड़ा ने साबित किया काजल उनके लोकप्रिय नेता
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > लोकप्रियता का पैमाना होती है भीड़, कांगड़ा ने साबित किया काजल उनके लोकप्रिय नेता
himachalpoliticalpolitical

लोकप्रियता का पैमाना होती है भीड़, कांगड़ा ने साबित किया काजल उनके लोकप्रिय नेता

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/09/13 at 6:53 PM
Share

राहुल चावला, धर्मशाला: कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कांगड़ा के विधायक पवन काजल का कांगड़ा भाजपा की ओर से विरोध किया जा रहा है, लेकिन मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ने पवन काजल को लोकप्रिय नेता बता कर सभी को एकजुट हो कर काम करने की अपील की। अपने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के एकदिवसय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें कांगड़ा सदर के कार्यक्रम को लेकर बहुत आशंका थी। उन्हें इस बात की हिचक थी कि न जाने यहां किस तरह का कार्यक्रम रहेगा,क्योंकि कांगड़ा सदर को जो विधायक आज उनके हो चुके है वो कल तक कांग्रेस के थे, और ऐसे क्षेत्र में कई मर्तबा विरोध की आशंका बेहद ज्यादा रहती है, मगर यहां उम्मीद से परे कार्यक्रम हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब खुद काजल ने मंच से लोगों से इस बात की पुष्टि करवाई कि क्या वो उनके खेमा बदलने से संतुष्ट हैं तो जनता ने भी दोनों हाथ खड़े करके उनका भरपूर समर्थन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि काजल कांगड़ा के लोकप्रिय नेता है और लोकप्रियता का पैमान भीड़ होती है जो कि आज उन्हें यहां देखने को मिली है। वहीं उन्होंने कहा कि भविष्य में कांगड़ा से भाजपा भारी बहुमत से जीतेगी, पार्टी नेता कुलभाष चौधरी की ओर से चुनाव लड़ने के ऐलान पर उन्होंने कहा कि अभी चुनाव का वो दौर शुरू ही कहां हुआ है जब वो शुरू होगा तो उस वक्त हर एक को मनाया जाएगा सब एकजुट होकर चलेंगे।

कार्यक्रम से नदारद रहे भाजपा के दिग्गज चौधरी

बता दें कि कांग्रेस से भाजपा में जाने के बाद आज पवन काजल के विधानसभा क्षेत्र में पहली मर्तबा उनकी मौजूदगी में बड़ी सरकारी रैली हुई है जिसमें खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आकर जनता को करोड़ों की सौगातें देकर गए है। इससे जहां इस कार्यकाल के अंत में काजल को सरकार से राहत की फुहार तो ख़ैर मिल गई है मगर कार्यक्रम में भाजपा के दिग्गज चौधरियों का न आना और अंदर खाते काजल को पसंद न करते हुए उनके बगावत करना भी जग जाहिर हो गया है। ऐसे में उन चौधरियों के बिना सरकार के आशीर्वाद वाले हाथ से काजल की नैया किस किनारे पर जाकर लगेगी यह तो भविष्य ही तय करेगा।

कांग्रेस के सवालों पर ये कह गए मुख्यमंत्रीakur

कांग्रेस की ओर से प्रगतिशील हिमाचल अभियान के तहत हर विधानसभा क्षेत्रों में करवाए जा रहे कार्यक्रमों को लेकर उठाए जा रहे सवालों का बड़े ही आक्रोश भरे लहजे में जवाब देते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वो पहले अपने गिरेबां में झांक कर देखें। उन्होंने आदर्श चुनाव आचार संहिता से ठीक तीन दिन पहले मंडी में राहुल गांधी की रैली करवा दी थी जिसका सरकारी खर्च 75 लाख रुपए आया था और उसकी पेमेंट भी मौजूदा सरकार ने की थीम पहले कांग्रेस यह बताए कि वो क्या किसी संवैधानिक ओहदे पर बैठे थे जो उनके लिए इतना बड़ा तामझाम हुआ। हां मगर वो बतौर मुख्यंत्री यह सब तब तक कर सकते है जब तक कि आचार संहिता नहीं लग जाती। वो कुछ भी गलत नहीं कर रहे है वो सरकारी रैलियों में सरकार का ही काम कर रहे है लोगों को करोड़ों की सौगातें बांट रहे हैं जो कि उनका काम है ।

ऊना गोलीकांड के आरोपियों को नहीं बख्शेगी सरकार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऊना में दिनदहाड़े हुई हत्या पर गहरा अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और हमारी ओर से इस पर सख्त एक्शन लेने के भी प्रशासन को दिशा निर्देश जारी किए जा चुके है।

TAGGED: CM Jai Ram Thakur
admin September 13, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल में बिना मूर्ती का है ये मंदिर, जानिए क्या है खासियत (Watch Pics)
Next Article हमीरपुर में चला एनएसयूआई का “हम लाएंगे बदलाव” प्रशिक्षण शिविर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?