ब्यूरो, शिमला: होटल हॉट स्प्रिंग ततापानी के प्रबंध निदेशक प्रेम रैणा ओर नगर परिषद सुन्नी के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष के लिए एक लाख रुपए भेंट किए हैं। उन्होंने इस एक लाख रुपए के चैक को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने उनके इस योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, पीसीसी सदस्य प्रदीप शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
