सचिन शर्मा, काजा: लदारचा मेला 2023 को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेले का आयोजन किस तरह से होगा और कितने दिन का यह मेला रहेगा इस सब के बारे चर्चा करने के लिए गुरुवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक एडीसी राहुल जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। विधायक रवि ठाकुर के दिशानिर्देशानुसार इस बार लदारचा मेला अगस्त माह में ही करवाया जाएगा। मेले की तिथि अभी निर्धारित नहीं हो पाई हैं।
बैठक में फैसला लिया गया है कि मेला पहले की तरह ही तीन दिनों तक आयोजित होगा। इसी मेले में किसान मेला ओर रेडक्रास मेला भी आयोजित होगा। पर्यावरण संरक्षण को लेकर साईकिल रैली भी आयोजित की जाएगी जिसमें देश भर में प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। मेले के तीनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होेंगे,जिसमें स्थानीय और देश, प्रदेश के कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा।
एडीसी राहुल जैन ने कहा कि खेल कूद प्रतियोगितओं का आयोजन भी मेले में किया जाएगा जिसमें पारंपरिक खेलें भी आयोजित होंगी। स्पीति के स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों को प्रर्दशनी भी लगाएगें। मेले में विभिन्न विभागों की ओर प्रर्दशनी स्टॉल भी लगाए जाएंगे। बैठक में एसडीएम हर्ष नेगी, एक्सईन जलशक्ति विभाग मनोज नेगी सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, टीएसी सदस्य छवांग, राम भक्त, सन्नी मौजूद रहे।
रेड क्रॉस मेले का होगा आयोजन
रेड क्रॉस सोसाईटी काजा की ओर से लक्की ड्रा का आयोजन अगस्त माह में होने वाले लदारचा मेले में होगा। इसके लिए लक्की ड्रा की पर्चियों की बिक्री आंरभ कर रहे है। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजिंन नोरबू ने कहा कि लक्की ड्रा में प्रथम पुरस्कार को 50 इंच की एलईडी टीवी, दूसरा पुरस्कार वाशिंग मशीन, तीसरा पुरस्कार सिलाई मशीन , चौथा मशीन जूस मिक्सर ग्राइडर, पांचवा पुरस्कार 10 लीटर का प्रैशर कुकर, छठा पुरस्कार हेयर ड्रायर, सातवां पुरस्कार हेयर ट्रिमर, आठवां, नौवा और दसवां पुरस्कार वेक्यूम फलास्क दो लीटर की रहेगी। उन्होंने कहा कि ड्रा की पर्चियों लोग लोक निर्माण विभाग, जलशक्ति विभाग, खड विकास कार्यालय, टेक्सी यूनियन को वितरित की गई हैं। लोग यहां से पर्चियां खरीद सकते हैं।
