संजीव महाजन,नूरपुर(TSN): जिला कांगड़ा की विधानसभा इंदौरा के भदरोआ मे मनाली से पठानकोट आ रही बस दुर्घना+ग्रस्त हो गईं हैं। इस हादसे में बस में सवार 20 से ज्यादा यात्रियों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा हैं की बस सवारियों से खचाखच भरी थी। घायलों को पठानकोट अस्पताल ओर सिविल अस्पताल नूरपुर में पहुंचाया जा रहा हैं।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार नयू प्रेम बस एचआरटीसी बस को ओवर टेक करते हुए अनबैलेंस हो गई ओर सड़क के किनारे पलट गई। बस गिरते ही बस में बैठे लोगों की चीखों पुकार सुन कर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। मौके पर एसडीएम इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर व पुलिस पहुंच गई हैं और घायलों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पठानकोट व सिविल अस्पताल नूरपुर लाया गया हैं।
एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने फोन पर बताया की जैसे ही उन्हें इस घटना की सूचना मिली वो तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया की न्यू प्रेम बस सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। सुरेंद्र ठाकुर ने बताया की कुछ को ज्यादा चोटें आई हैं और कुछ को मामूली चोटे आई हैं। घायलों को सिविल अस्पताल नूरपुर व सिविल अस्पताल पठानकोट पहुंचाया गया हैं, जिनका डॉक्टर्स की टीम की ओर से उपचार किया जा रहा हैं।
