चंबा: प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष पर जमा कर दे हाउसिंग चौगान चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में कार्यक्रम का आयोजन 31 जुलाई को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय कक्ष में किया गया। बैठक की अध्यक्षता सदर विधायक पवन नैय्यर ने की ओर उन्होंने आवश्यक प्रबंध व्यवस्थाओं को समयबद्ध तौर पर पूरा करने के निर्देश भी जारी किए।
उन्होंने कहा कि चूंकि कार्यक्रम का आयोजन एक उत्सव की भांति किया जा रहा है, ऐसे में सभी अधिकारी अपने विभागों से संबंधित आवश्यक प्रबंध व्यवस्थाओं को समयबद्ध तौर पर पूरा करना सुनिश्चित बनाएं । विधायक ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को कार्यक्रम में शामिल करने को कहा । उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि इस दौरान आम जनमानस की भागीदारी को सुनिश्चित बनाया जाए ।
बैठक में परिवहन व्यवस्था पर चर्चा के दौरान पवन नैयर ने लोगों की सुविधा के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया ।
एसडीएम चंबा अरुण कुमार ने बैठक में कार्यवाही का संचालन करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा को मद बार ब्यौरा रखा। उन्होंने बताया कि इस दौरान “हिमाचल -तब से अब तक” के विषय पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी । प्रदर्शनी में राज्य के अस्तित्व के 75 वर्षों के दौरान प्रगति यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। इनमें स्वास्थ्य, उद्यान,कृषि, पर्यटन, शिक्षा, लोक निर्माण, उद्योग, जल शक्ति, सामाजिक न्याय और अधिकारिता और उर्जा विभाग शामिल रहेंगे ।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार , महाप्रबंधक उद्योग चंद्रभूषण, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह, उपनिदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.कपिल शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल पथ परिवहन निगम साहिल कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद अक्षित गुप्ता, बाल विकास परियोजना अधिकारी अमर सिंह वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।
