शिमला:कमल भारद्वाज -नगर निगम शिमला की मासिक बैठक का आयोजन बचत भवन में हुआ । नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान के स्वस्थ होने के बाद यह बैठक हुई । बैठक में शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा भी मौजूद रहे । बैठक में शहर के कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई, साथ ही नगर निगम शिमला की बैठक में 4 फ़ीसदी प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने पर भी चर्चा हुई ।
प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने का भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने विरोध किया । वहीं, सत्तापक्ष के पार्षदों ने तर्क दिया कि यह केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक किया जा रहा है । इसके अलावा नगर निगम शिमला में की मासिक बैठक में सफाई कर्मचारियों का मुद्दा एक बार फिर उछला । भारतीय जनता पार्टी की रुलदुभट्टा से पार्षद सरोज ठाकुर ने कहा कि पिछली बैठक में विधायक ने सफाई कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे । मीडिया के माध्यम से पता चला कि इस आरोप के बाद कर्मचारियों को क्लीन चिट दे दी गई, लेकिन अब हो गई इस बात से अपना पल्ला झाड़ रहे हैं ।
विशेष सदन भी बुलाया जा सकता है
वहीं,शिमला शहर के विधायक ने कहा कि नगर निगम शिमला की मासिक बैठक में शहर के कई महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर चर्चा हो रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शिमला शहर के विकास को आगे बढ़ाने के प्रतिबद्ध है । शिमला में जो विकास कार्य किए जा रहे हैं,उसके लिए केंद्र को भी कई प्रस्ताव भेजे गए हैं ।उन्होंने कहा कि नगर निगम शिमला के सदन ने प्रॉपर्टी टैक्स पर भी चर्चा हो रही है
। पिछली बैठक में भी मामला सामने आया था, जिसे टाल दिया गया था । अब चर्चा के बाद प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ाने पर फैसला होगा, यदि पार्षद कहेंगे, तो इसमें विशेष सदन भी बुलाया जा सकता है ।
जल प्रबंधन निगम लिमिटेड के साथ करेंगे बैठक
वहीं,नगर निगम शिमला की बैठक से इतर विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि शिमला में पानी बारिश के चलते पानी की समस्या भी बढ़ गई थी । बारिश की वजह से पानी में सिल्ट आया,जिसकी वजह से इसके चलते पानी की सप्लाई बाधित हुई ।उन्होंने कहा कि वे शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड के साथ बैठक करेंगे । प्रदेश सरकार आम जनता को रोजाना स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है ।
