Shimla, Sanju-पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया अपनी पत्नी अनिता कटारिया के साथ निजी दौरे पर शिमला पहुंचे थे। इस दौरान वे छराबड़ा क्षेत्र की सैर पर निकले। अचानक मौसम में बदलाव के कारण अनिता कटारिया की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी।इसके बाद उन्हें तुरंत इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) ले जाया गया, जहां उनकी सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई।
सामान्य जांच के बाद मिली छुट्टी
डॉक्टरों की निगरानी में कुछ समय तक स्पेशल वार्ड में रहने के बाद उनकी हालत स्थिर पाई गई और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल भी अस्पताल पहुंचे और अनिता कटारिया की सेहत की जानकारी ली। फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है और वे डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रही हैं।
