अनिल कुमार, किन्नौर: किन्नौर ज़िला में सुबह से ही तेज बारिश का दौर जारी हैं जिसके चलते ज़िला के नदी नाले उफान पर हैं। जिला में जगह- जगह पहाड़ों से पत्थरों के गिरने की सूचना भी मिल रही हैं, ऐसे में प्रशासन ने लोगों को ऐतिहायत बरतने की भी सलाह दी हैं।
ज़िला में तेज बारिश के चलते टापरी उपतहसील के तहत आने वाले पागल नाला मे भयं+कर मलवा गिरा है जिसके चलते पागल नाला समीप NH-5 पूरी तरह अवरुद्ध हो गया हैं। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लगी हुई हैं।
प्रशासन ने पर्यटकों समेत ज़िला के लोगों को मौसम अनुकूल न होने तक सफर करने से परहेज़ करने का आग्रह किया हैं। वहीं ज़िला में 2 जून 2023 तक बारिश व बर्फबारी का प्रशासन ने पूर्व मे ही अलर्ट जारी किया हैं ताकि किसी के जानमाल का नुकसान न हो।
