By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राकेश कुमार आतंकी मुठभेड़ में शहीद…पति की शहादत से पत्नी बेसुध, बच्चे और बुजुर्ग मां का भी रो-रोकर बुरा हाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राकेश कुमार आतंकी मुठभेड़ में शहीद…पति की शहादत से पत्नी बेसुध, बच्चे और बुजुर्ग मां का भी रो-रोकर बुरा हाल
himachalNews

राकेश कुमार आतंकी मुठभेड़ में शहीद…पति की शहादत से पत्नी बेसुध, बच्चे और बुजुर्ग मां का भी रो-रोकर बुरा हाल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/11/11 at 3:04 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-जम्मू-कश्मीर के कितश्वाड़ में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए मंडी जिला के बल्ह उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत छम्यार के बरनोग गांव के 42 वर्षीय राकेश कुमार की शहादत के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आपदा में टूट गया था शहीद का घर,जनवरी में नया घर बनाने का कर गया था वादा

मिली जानकारी के अनुसार शहीद राकेश कुमार और उसके भाई का 10 कमरों का मकान वर्ष 2023 की प्राकृतिक आपदा में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।मौजूदा समय में शहीद राकेश कुमार का भाई अपने पुराने मकान में तो राकेश कुमार का परिवार बैहना में किराए के मकान में रह रहा है। राकेश कुमार के भाई कर्म सिंह ठाकुर ने बताया कि उनका भाई अभी डेढ़ महीना पहले ही छुट्टियां काटकर वापिस अपनी डयूटी पर गया था और दिसंबर में फिर घर आकर जनवरी में नए घर का निर्माण कार्य शुरू करने का वादा करके गया था।शहीद राकेश कुमार का नये घर को बनाने का सपना अधूरा ही रह गया और वो देश की रक्षा करते हुए शहादत का जाम पी गया।अब यह सारी जिम्मेवारियां परिवार के उपर आ गई हैं।शहीद राकेश कुमार अपने पीछे 90 वर्षीय बुजुर्ग मां भत्ती देवी,33 वर्षीय पत्नी भानुप्रिया,12 वर्षीय बेटी यशस्वी ठाकुर और 7 वर्षीय बेटे प्रणव ठाकुर को छोड़ गया है।ग्राम पंचायत छम्यार के उप प्रधान रेलू राम ने सरकार और प्रशासन से मांग उठाई है कि शहीद के परिजनों को जल्द से जल्द घर की सुविधा मुहैया करवाई जाए।

आज देर शाम तक पार्थिव शरीर के मंडी पहुंचने की है संभावना

बताया जा रहा है कि सेना की तरफ से जम्मू-कश्मीर में सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है जिसके बाद ही शहीद राकेश कुमार की पार्थिव देह को मंडी भेजा जाएगा। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार शहीद की पार्थिव देह हैलिकॉप्टर के माध्यम से मंडी लाई जाएगी और उसके बाद सड़क मार्ग से पैतृक गांव तक पहुंचाई जाएगी। ऐसा बताया जा रहा है कि यदि पार्थिव देह आज देरी से मंडी पहुंची तो फिर अंतिम संस्कार कल ही किया जाएगा।

TAGGED: Mandi Rakesh Kumar martyred in terrorist encounter
Chandrika November 11, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भाजपा पर बरसे CPS बोले…समोसा प्रकरण से नही सीएम का कोई लेना देना…जनता को कर रहे भ्रमित
Next Article आज देर शाम हल्कीफुल्की बारिश और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी होने की संभावना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?