नाहन : देवेंद्र कुमार – युवा नेता यशवंत ठाकुर ने भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, रेणुका भाजपा के पूर्व प्रत्याशी नारायण सिंह मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर पूर्व अध्यक्ष प्रताप तोमर के बयान पर चिंता जताते हुए कहा कि आपदा कभी समय और दिन बताकर नहीं आती । इसमें राजनीति करना जायज नहीं है । उन्होंने अपील की कि विरोधी पक्ष दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आपदाग्रस्त परिवारों की मदद करने में स्थानीय विधायक और सरकार के साथ सहयोग करें।
युवा नेता यशवंत ठाकुर ने कहा कि रेणुका भाजपा के बयान को निराधार और जनता को गुमराह करने वाला बताते हुए कहा कि रेणुका भाजपा आपदा में अवसर तलाश कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहीं हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक लगातार अपने चुनाव क्षेत्र में राहत व बचाव कार्यों में दिन रात लगे हुए हैं । अधिकारियों और प्रशासन के साथ राहत कार्यों को लेकर संपर्क बनाए हुए हैं व आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। पीड़ित परिवारों से मिल रहें हैं और उनके साथ मुश्किल की घड़ी में खड़े हैं और उनकी हर संभव मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें तो हमारे विधायक नजर आते हैं स्थानीय जनता को भी नजर आ रहे हैं और जनता विनय कुमार जी के कार्यशैली से खुश हैं। उन्होंने कहा कि समूचे रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ पूरे प्रदेश में आपदा से भारी भरकम नुकसान हुआ है।
