सोलन (योगेश शर्मा): सोलन में एनएच 5 पर टिककरी मोड़ के नजदीक ट्रक और पिकअप में जबरदस्त टक्कर हो गई जिससे युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसा गुरुवार सुबह हुआ। घायल चालक को आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है। वहीं अब अन्य युवक को भी कंडाघाट अस्पताल में फर्स्ट एड देने के बाद आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार जिला शिमला की गाड़ी बुधवार शाम चंडीगढ़ सब्जी लेकर गई थी। सुबह सवेरे जब वह वापस चंडीगढ़ से शिमला की ओर जा रही थी तो ऐसे में एनएच पांच पर टिकरी मोड़ के पास अचानक दोनों गाड़ियों में टक्कर हो गई। जिसके बाद पिकअप में सवार दोनों युवकों को चोट आई हैं, वहीं पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के कारण क्या रहे होंगे। इसके बारे में अभी जानकारी नहीं है।
