शिमला :चन्द्रिका (TSN)-लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद देवभूमि क्षत्रिय संगठन सवर्ण मोर्चा एवं राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. इसमें हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से रूमित सिंह ठाकुर को टिकट मिला है.
देवभूमि क्षत्रिय संगठन सवर्ण मोर्चा एवं राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रत्याशी रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा कांग्रेस की समाज विरोधी नीतियों के खिलाफ़ वे चुनावी मैदान में उतरेंगे और अपने सवर्ण समाज(सामान्य वर्ग) के युवाओं, कर्मचारियों,किसानों,छात्र छात्राओं का भविष्य बेहतर करने के लिए ये लड़ाई लड़ेंगे.रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि
वे एक चूल्हा एक वोट,मेरा परिवार मेरा समाज के संकल्प को लेकर पुरी ताक़त से आगे बढ़ने का प्रयास करेगें।
