मंडी :धर्मवीर (TSN)- मंडी जिला के बल्द्वाड़ा क्षेत्र का युवक संतोष भारतीय वायु सेवा में फ्लाइंग ऑफिसर बना है। संतोष वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी का छात्र रह चुका है। संतोष कुमार ने शैक्षणिक सत्र 2019-2022 में वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी से बीएससी मे ग्रेजुएशन की है।
दादा भी भारतीय सेना से सेवानिवृत
बता दें कि हैदराबाद डंडीगल वायु सेना अकादमी में 212 ऑफिसर्स कोर्स की संयुक्त स्नातक परेड की समीक्षा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्नातक प्रशिक्षुओं को राष्ट्रपति कमीशन प्रदान किया। इस अवसर पर संतोष कुमार के कंधों पर पिता ऑनरेरी कैप्टन प्रकाश चंद ठाकुर व माता विमला ठाकुर ने फ्लाइंग ऑफिसर के रैंक लगाएं। मंडी के हवानी गांव बल्द्वाड़ा से संबंध रखने वाले संतोष कुमार के पिता प्रकाश चंद ठाकुर सेना से आनररी कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए है। माता विमला देवी कुशल गृहिणी है। दादा भी भारतीय सेना से सेवानिवृत है। फ्लाइंग ऑफिसर संतोष कुमार ने कहा कि वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में एनसीसी वायुसेना विंग मंडी के फ्लाइंग ऑफिसर डॉ चमन के व्यक्तित्व से प्रेरित होकर भारतीय वायु सेना में बतौर अधिकारी बनने का निर्णय लिया।
वहीं हिमाचल प्रदेश एयर स्क्वाड्रन एनसीसी मंडी फ्लाइंग ऑफिसर डॉ चमन ने कहा कि संतोष वर्ष 2022 में एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की बाद भारतीय वायु सेना सर्विस सिलेक्शन बोर्ड गांधीनगर से बतौर अधिकारी प्रशिक्षण के लिए चयनित हुए। उनका चयन भारतीय वायु सेना की लॉजिस्टिक ब्रांच के लिए हुआ है। वह पुणे में अपनी सेवाएं देंगे।उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में संतोष कुमार ने भारतीय सेना की जनरल ड्यूटी की परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। संतोष कुमार के भारतीय वायु सेवा में अधिकारी बनने पर बल्द्वाड़ा क्षेत्र व वल्लभ राजकीय महाविद्यालय खुशी की लहर है।
