संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर के कस्बा जसूर में न+शे के खिलाफ सारथी अभियान के बारे में लोगों को जागरुक किया गया। इस अभियान में न+शे के सेवन से अनेक बीमारियां पैदा हो सकती हैं और न+शा जानलेवा साबित हो सकता इसके बारे में लोगों को जागरुक किया गया ।
उपमंडल अधिकारी नूरपुर गुरसिमर ने जसूर में तीन पंचायत के प्रतिनिधियों व महिला मंडलों और युवा मंडलों के प्रतिनिधियों को सारथी अभियान की बैठक के दौरान जागरूक किया। उन्होंने कहा कि लोग अपने आसपास के क्षेत्र में कड़ी नजर रखें और यदि कोई युवा न+शे के दलदल में फंसा है तो उसे सारथी बनकर इससे बाहर निकालने के लिए आगे आएं।
उन्होंने कहा कि इस मुहिम में जो वालंटियर प्रशासन के साथ जुड़ना चाहते हैं वे अपनी जानकारी प्रशासन को दें ताकि मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि न+शा एक ऐसी जड़ है जो न केवल अनैतिक कार्यों को अंजाम देता है बल्कि घर परिवार को बर्बाद करते हुए युवा वर्ग को असमय मौ+त के आगोश में लेकर जा रहा हैं।
डीएसपी विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस न+शा त+स्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए उन्हें सला+खों के पीछे धकेल रही हैं लेकिन न+शे के आदी हो चुके लोगों को बचाने की आवश्यकता हैं। इसके लिए प्रशासन ने सारथी योजना लांच की है और इसे ज़न सहभागिता से ही सफल बनाया जा सकता हैं।
उन्होंने कहा कि माता पिता को भी अपने बच्चों का पूरा ध्यान रखना होगा कि उनके बच्चे कहां जा रहे हैं और उसकी क्या गतिविधियां हैं। इस पर अभिभावक वर्ग को भी कड़ी निगरानी रखने की जरूरत हैं। आज चि+ट्टे जैसे न+शे के खिलाफ मिलकर लड़ाई नहीं लड़ी गई तो भविष्य सुखद नहीं हो सकता ।
नूरपुर सिविल अस्पताल के डॉ, तुषार सैनी ने कहा कि चि+ट्टे जैसे न+शे के सेवन से व्यक्ति में अनेक बीमारियां पैदा हो रही हैं जोकि कुछ ही समय में जान+लेवा साबित हो रहीं हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई युवा इससे ग्रसित हो चुका है तो उसे नूरपुर के सिविल अस्पताल कमरा नंबर 14 में लेकर आए। यहां न केवल उसका उपचार किया जाएगा बल्कि ऐसे लोगों को सारथी अभियान के तहत उनसे संवाद कर न+शे के गर्त से निकाला जाएगा। प्रशासन की ओर से एक ई कोड भी लांच किया गया है जिसके माध्यम से लोग प्रशासन से सीधे जुड़ सकते हैं।
