चम्बा : मंजूर पठान (TSN)-हिमाचल प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और इसी कड़ी में चंबा जिला में भी भ्रष्टाचार को रोकने के लिए आरटीआई संघ हिमाचल प्रदेश का चंबा विंग अहम भूमिका निभा रहा है. यही कारण है कि आरटीआई अधिनियम 2005 के तहत आरटीआई कार्यकर्ता भ्रष्टाचार को तो उजागर करते हैं लेकिन उन पर कार्यवाही नहीं होने से आरटीआई कार्यकर्ता संघ ने नाराजगी जताई है और प्रशासन को भी शिकायत दी गई है.
आरटीआई संघ ने जताई कार्यवाही
आरटीआई संघ हिमाचल प्रदेश के वित्त सचिव प्यार मोहम्मद और अन्य सहयोगियों ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा है कि लाखों रुपए के घोटाले आरटीआई के माध्यम से उजागर हुए हैं और उन पर मुकदमे दर्ज करवाने के लिए सदर थाना में एसपी के माध्यम से दिए गए हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है.जिसके चलते भ्रष्टाचारियों में हौंसले ओर भी बुलंद होते जा रहे हैं.उन्होंने कहा है कि प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द उन लोगों के ऊपर कार्यवाही होगी जिनके बारे में शिकायत दी गई है.वहीं दूसरी ओर आरटीआई संघ हिमाचल प्रदेश के वित्त सचिव प्यार मोहम्मद का कहना है की उन्होंने कई घोटाले आरटीआई के माध्यम से पकड़े है,और उनके दस्तावेज सदर थाना को मामले दर्ज करवाने के लिए एसपी चंबा के माध्यम से दिए गए है,लेकिन सदर थाना चंबा उस पर कार्यवाही नही कर रहा है. उन्होंने कहा की वो डीसी चम्बा से भी मिले है और उन्होंने कहा है की दस दिन के भीतर कार्यवाही होगी ।वहीं आरटीआई कार्यकर्ता उत्तम चंद ने कहा की बड़े दुख होता है जब दस्तावेज देने के बाद भी कार्यवाही नही होती है और जब तक कार्यवाही नहीं होगी तब तक आरटीआई संघ अपनी मांगों को लेकर प्रशासन से मिलता रहेगा ।
