By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: क्रिप्टो करेंसी मामले में SIT ने जिले में दो स्थानों पर की छापामारी…आरोपियों के घरों में दी दबिश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > क्रिप्टो करेंसी मामले में SIT ने जिले में दो स्थानों पर की छापामारी…आरोपियों के घरों में दी दबिश
himachalNews

क्रिप्टो करेंसी मामले में SIT ने जिले में दो स्थानों पर की छापामारी…आरोपियों के घरों में दी दबिश

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/10/30 at 10:45 AM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी को लेकर एसआईटी ने मंडी जिले के दो स्थानों पर छापामारी की। यहां इस ठगी से जुड़े दो लोगों के घरों में जांच पड़ताल की। टीम ने उपकरण व दस्तावेज भी जब्त किए हैं। कार्रवाई से जिलेभर में हड़कंप मचा रहा। एसआईटी की रडार पर जिले के अन्य कई संदिग्ध भी हैं। ऐसे में यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इससे पहले भी स्थानीय पुलिस के सहयोग से एसआईटी ने जिले के 18 जगहों में दबिश दी थी और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कब्जे में लिए थे।

बल्ह, मंडी सदर, सरकाघाट, सुंदरनगर में बड़े स्तर पर एमएलएम यानि मल्टी लेवल मार्केटिंग के तहत क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी की है। यहां टीम लीडरों ने सैंकड़ों लोगों से नकदी लेकर आगे मुख्य आराेपियों तक पहुंचाई। बताया जा रहा है कि बल्ह क्षेत्र के लेदा में एसआईटी टीम पहुंची और इस मामले में गिरफ्तार एक आरोपी के घर में विस्तार से जांच पड़ताल की। यहां से मामले से जुड़े दस्तावेज, उपकरण व अन्य सामान को जब्त किया। इसी तरह मंडी सदर क्षेत्र में भी एसआईटी एक सर्राफा कारोबारी के घर पहुंची और काफी देर तक डटी रही। एसआईटी की दबिश गोपनीय रही और किसी को कानोंकान खबर नहीं हुई। इलाके में पुलिस की मौजूदगी के बाद हलचल शुरू हुई तो पता चला कि पूरा मामला क्रिप्टो करेंसी के नाम पर हुई ठगी से जुड़ा हुआ है। बता दें कि क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी करने वाले तीन मुख्य आरोपी सुभाष, सुखदेव व हेमराज मंडी जिले के रहने वाले हैं। मंडी से ही इस ठगी के खेल की शुरूआत हुई। हजारों की संख्या में लोगों ने 11 माह में ही धनराशि दोगुना करने के चक्कर में अपनी जीवनभर की पूंजी लगा दी। अब मध्य जोन साइबर पुलिस थाना में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी की शिकायतों के अंबार लग गए हैं।

डीआईजी एवं एसआईटी प्रमुख का कहना ये

डीआईजी एवं एसआईटी प्रमुख अभिषेक दुल्लर ने बताया कि एसआईटी ने मंडी जिले के दो जगहों में छापामारी की। मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। मामले से जुड़ी जानकारी पुलिस मुख्यालय साझा कर दी गई है।

Chandrika October 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रधानमंत्री के मन की बात: खादी और लोकल प्रॉडक्ट खरीदने का दिया संदेश: अनुराग ठाकुर
Next Article मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत राज्यपाल ने मिट्टी से भरे 88 कलश की इस यात्रा को दिखाई हरी झंडी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?