सोलन : योगेश शर्मा – सोलन पुलिस ने दो अलग अलग मामलो में 376 अवैध देसी शराब बोतले बरामद की है। एएसपी सोलन योगेश रोलटा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सोलन पुलिस नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत लगातार कार्य कर रही है इसी कड़ी में सोलन पुलिस को सफलता भी हासिल हुई है।
योगेश रोलटा ने बताया कि पहले मामले में सोलन पुलिस की टीम ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सोलन के पास एक टैक्सी ( HP01S0781 ) पार्क की गई थी,जिसकी डिग्गी में ऊपर खाली क्रेटे और लिफाफा रखा हुआ था,इन क्रेटों को चादर व कम्बल से ढका गया था जिसके नीचे शराब की पेटियां छुपाई गई थी,जब गाड़ी को चैक किया गया जो चैक करने पर कुल 28 गत्ता पेटियां शराब देसी बरामद हुई । इस मामले में कुल 336 बोतलें देसी शराब 28 पेटियों से बरामद की गई।वही दूसरे मामले में सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने चिकन शॉप में चल रहे अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है,जानकारी के अनुसार सोलन पुलिस की एसआईयू टीम गश्त के लिए प्रभारी एसआईयू ज्ञान चंद के नेतृत्व में गश्त के लिए शहर मे मौजूद थी ऐसे में सूचना मिली कि दोहरी दिवार के पास सड़क बड़ोग बाईपास के निचे सोनू चिकन शॉप का मालिक विजेन्द्र सिंह अपनी चिकन शॉप में शराब बेचने का अवैध धन्धा करता है ।जिस पर सोनू चिकन शॉप की खाना तलाशी नियमानुसार अमल में लाई गई,तलाशी लेने पर शॉप के अंदर से 40 बोतलें शराब देसी मार्का संतरा बरामद की गई है।एएसपी सोलन योगेश रोलटा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सोलन पुलिस ने दो मामलो में 376 देसी शराब की बोतलें गश्त के दौरान बरामद की है,और एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामीजांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भी सोलन पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी।
