By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कारगिल विजय दिवस पर नाहन में सैनिकों को किया गया सम्मानित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कारगिल विजय दिवस पर नाहन में सैनिकों को किया गया सम्मानित
himachal

कारगिल विजय दिवस पर नाहन में सैनिकों को किया गया सम्मानित

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/07/26 at 10:35 AM
Share

नाहन:-कारगिल विजय दिवस की 23वीं सालगिरह के अवसर पर मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से एसएफडीए हॉल नाहन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया गया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पावंटा साहिब के ग्राम पंचायत दोहियोवाला के निवासी शहीद सैनिक कुलविंदर सिंह की वीरांगना मेलो देवी ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में रिटायर वाइस एयर मार्शल केके सांगड ने विशेष अतिथि के रुप में भाग लिया। कार्यक्रम से पूर्व नाहन के शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर रामकुमार कुमार गौतम ने कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ पर उपस्थित लोगों को राष्ट्र भक्ति की शपथ दिलाई और कहा कि अमर शहीद किसी क्षेत्र, जाति अथवा धर्म विशेष के नहीं बल्कि पूरे देश के गौरव होते हैं। ऐसे में अमर शहीदों की गौरव गाथा हमारी युवा शक्ति में पूरे उमंग के साथ देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है। वीर सैनिकों की कुर्बानी की बदौलत आज का दिन देश के सैन्य इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। पूरे देश को अपने सैनिकों पर नाज है। युवा पीढ़ी को अपने वीर शहीदों के बलिदान से देशभक्ति की प्रेरणा लेनी चाहिए। यह धरा वीर सैनिकों की भूमि है,जब भी देश पर संकट आया, यहां के वीरों ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय देते हुए बलिदान दिया है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला के 2 सपूतों ने कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनका बलिदान जिलावासियों को गर्व और गौरव की अनुभूति का अहसास कराने का अवसर प्रदान करता है।

इस अवसर प्रशासन की ओर से वीर नारी मेलो देवी को सम्मानित किया गया इसके उपरांत कारगिल युद्ध में भाग लेने वाले सैनिको जिसमें उपनिदेशक सैनिक कल्याण मेजर दीपक धवन, सूबेदार मुकेश, हवलदार अनिल जोशी, हवलदार यशवंत सिंह, नायक अश्विनी कुमार, नायक अशोक कुमार, हवलदार सचिन कुमार, हवलदार अनिल कुमार, हवलदार बलविंदर सिंह, नायक प्रवीण कुमार, सूबेदार वीरेंद्र सिंह, आउंरी कैप्टन निखिल गुरुंग, नायक राजीव कपूर, नायक विमल, हवलदार सुरेश कुमार, ऑनरी कैप्टन जीतराम शर्मा, हवलदार खेमराज को कारगिल युद्ध में उनकी बहादुरी के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

वहीं हिमालयन कॉलेज काला अंब की छात्राओं ने वंदे मातरम की प्रस्तुति दी। इसके उपरांत डाइट नाहन के प्रशिक्षुओं ने देशभक्ति पर आधारित समूह गान व देश भक्ति पर ही आधारित लघु नाटिका प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त राजकीय नर्सिंग कॉलेज नाहन की छात्राओं ने सुंदर राष्ट्रीय गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया और पद्मावती नर्सिंग कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति पर आधारित समूह गान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने कारगिल विजय दिवस पर डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। उपनिदेशक सैनिक कल्याण मेजर दीपक धवन ने कारगिल युद्ध के दौरान अपने अनुभव सांझा किया। इस अवसर पर नाहन की समाज सेवी कुंजना सिंह ने शहीद के परिवार को 32 हजार रूपए का एफडी राशि भेंट की।

TAGGED: Himachal pardesh
admin July 26, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कोई सरकार कोई व्यक्ति विशेष नहीं चुका सकता सैनिकों का कर्ज:धूमल
Next Article कारगिल विजय दिवस पर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने शहीदों की शहादत को किया याद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?