चिंतपूर्णी:विकास शर्मा(TSN)-ऊना जिला के विश्व विख्यात शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में स्थित हवन कुंड में आहुतियां डालकर सुख समृद्धि की कामना की गई है और नारियल की बलि दी गई। इसके अलावा कन्या पूजन कर माता को छप्पन भोग अर्पित किए गए.
बता दें कि 9 अप्रैल से चल रहे चैत्र नवरात्रि मेले समाप्ति की ओर बढ़ रहे हैं। इस मेले अवधि के दौरान 70 से 80 हजार श्रद्धालुओं ने माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी और नकदी अर्पित की। वही चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी साहिल कालिया ने माता श्री चिंतपूर्णी के सभी भक्तों को दुर्गा अष्टमी की बधाई दी और कहा कि देश विदेश में रहने वाले माता के भक्तों पर माता का आशीर्वाद यूं ही बना रहे।
