सचिन शर्मा, लाहौल स्पिति: जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति की संस्कृति की झलक को दर्शाता लादरचा मेले की शुरुआत वीरवार हो गई। इस राज्यस्तरीय मेले का शुभारंभ काजा क्रिकेट ग्राउंड म हिमाचल प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. राम लाल
मार्कंडेय ने की। उन्होंने मेले में लगे विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही स्पिति के पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया। मेले में एक साथ 1500 लोगों ने स्पिति का पारंपरिक नृत्य शाप्रो किया। स्पिति में पहली बार इतनी अधिक संख्या में सामूहिक नृत्य किया गया।
इस अवसर पर डॉ. राम लाल मार्कंडेय ने कहा कि स्पिति की संस्कृति को मंच देने के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इस बार बड़े स्तर पर मेला इसी कड़ी में हो रहा हैं । उन्होंने कहा कि आज स्पिति का नाम दुनिया के पटल पर छाया हुआ है। स्पिति में दूर संचार की सुविधा से कटा हुआ नहीं है। हर साल लाखों टूरिस्ट यहां पर अब घूमने आ रहे है। यहां के लोगों की आर्थिकी में सुधार हुआ है।
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ए.डी. सी अभिषेक वर्मा ने कहा कि मेले का आयोजन दो सालों बाद हो रहा है । इस मेले में स्पिति की संस्कृति के साथ राजस्थान, लदाख , उतराखंड, आदि राज्यों की संस्कृति दिखाई जा रही है। इस अवसर पर एस.डी.एम गुंजीत सिंह चीमा, तहसीलदार राजेश नेगी,डीएसपी रोहित मृगपुरी सहित टी. ए. सी सदस्य राजेंद्र बौद्ध, लोबजंग, शमशेर सिंग, पालजोर बौद्ध भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार, और विभिन्न विभागो के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
यह रहा मेले का पहले दिन का मुख्य आकर्षण
मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में मुख्य आकर्षण हार्मोनी ऑफ द पाइंस, लदाखी सिंगर स्टेनजिन गरस्कित, किन्नौरी गायिका सुषमा नेगी, हाई जेकर ग्रुप धर्मशाला, स्पिति की लोक गायिका आने चोमो, नाटक, बुचेन डांस, नार्थ जोन कल्चर सेंटर पटियाला का ग्रुप, विभिन्न महिला मंडलों में किब्बर, क्याटो, कयामो,बी हंसा, रंगरिक , क्यामो गांवों की टीम ने सामूहिक गायन सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रही। वहीं मुन्सलिंग स्कूल के बच्चों ने बहुत ही शानदार नाटक की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटौरी। वहीं मुख्यतिथि ने लादरचा क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 की विजेता टीम साक्या साऊथ मॉन्क्स को 70 हजार की पुरस्कार राशि के साथ सम्मानित किया ओर उप विजेता लायुल पोह की टीम को भी सम्मानित किया गया।
