By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला में 33 लाख से तैयार हुआ अत्याधुनिक डिजिटल स्टूडियो, पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला में 33 लाख से तैयार हुआ अत्याधुनिक डिजिटल स्टूडियो, पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण
himachalNews

शिमला में 33 लाख से तैयार हुआ अत्याधुनिक डिजिटल स्टूडियो, पंचायत प्रतिनिधियों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/08/31 at 4:20 PM
Share

Summer express/शिमला-:ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने सोमवार को मशोबरा विकास खंड स्थित राज्य पंचायत संसाधन केंद्र में 33 लाख रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक डिजिटल स्टूडियो का उद्घाटन किया। इस सुविधा के शुरू होने से पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों और अधिकारियों को आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।इस अवसर पर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में पंचायत प्रतिनिधियों का तकनीकी रूप से दक्ष होना ग्रामीण विकास को प्रभावी गति देने के लिए आवश्यक है। डिजिटल स्टूडियो के माध्यम से उन्हें नवीनतम डिजिटल उपकरणों और तकनीकों की जानकारी प्रदान की जा सकेगी। उन्होंने स्टूडियो की विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण करने के साथ अधिकारियों से इसकी कार्यप्रणाली और उपयोग को लेकर जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं से भी संवाद किया और प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उनके सुझाव सुने।उन्होंने बताया कि डिजिटल स्टूडियो का निर्माण कार्य नवंबर 2025 में शुरू किया गया था और करीब आठ माह में अगस्त 2026 में इसे पूरा कर लिया गया। स्टूडियो का उपयोग उच्च गुणवत्ता वाली प्रशिक्षण एवं संचार सामग्री तैयार करने, रिकॉर्डिंग, उत्पादन और प्रसार के लिए किया जाएगा।यहां ऑनलाइन प्रशिक्षण, वेबिनार, वीडियो कॉन्फ्रेंस, विशेषज्ञ व्याख्यान, साक्षात्कार, जागरूकता कार्यक्रम और प्रशिक्षण सत्रों की लाइव स्ट्रीमिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अतिरिक्त पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के लिए ई-लर्निंग और डिजिटल प्रशिक्षण मॉड्यूल भी तैयार किए जाएंगे।स्टूडियो के माध्यम से विभाग की वेबसाइट, डिजिटल प्लेटफॉर्म और आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों के लिए ऑडियो-विजुअल सामग्री तैयार की जा सकेगी। मंत्री ने कहा कि यह सुविधा राज्य पंचायत संसाधन केंद्र को एक प्रभावी डिजिटल लर्निंग एवं कम्युनिकेशन हब के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

TAGGED: Shimla Panchayati Minister Anirudh Singh
Chandrika August 31, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कालका-शिमला हाईवे पर लकड़ी से लदा ट्रक पलटा, आधे घंटे तक लगा जाम
Next Article ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का उपायुक्त ने लिया जायजा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का उपायुक्त ने लिया जायजा

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर लकड़ी से लदा ट्रक पलटा, आधे घंटे तक लगा जाम

Ago

चबूतरा क्षेत्र के 10 हजार लोगों को मिलेगी पेयजल समस्या से राहत, 14.80 करोड़ की मल्टी विलेज स्कीम लगभग तैयार

Ago

4 करोड़ की लागत से सुधरेगा संपर्क मार्ग, रावलाक्यार में वन महोत्सव के तहत रोपे 80 देवदार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?