By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: दिल्ली की महारैली में कांगड़ा से उमड़ेगा कांग्रेस का हुजूम, पांच हजार कार्यकर्ता भरेंगे हुंकार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > दिल्ली की महारैली में कांगड़ा से उमड़ेगा कांग्रेस का हुजूम, पांच हजार कार्यकर्ता भरेंगे हुंकार
himachalpolitical

दिल्ली की महारैली में कांगड़ा से उमड़ेगा कांग्रेस का हुजूम, पांच हजार कार्यकर्ता भरेंगे हुंकार

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/10/31 at 6:33 PM
Share

100 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों में दिल्ली जाएंगे कांग्रेसी, राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ होगा प्रदर्शन

राहुल चावला, धर्मशाला-: वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली में प्रस्तावित महारैली में जिला कांगड़ा से करीब पांच हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए जिले से 100 से अधिक छोटे-बड़े वाहनों के दिल्ली रवाना होने की योजना बनाई गई है। जिला कांग्रेस कमेटी ने इस संबंध में व्यापक रणनीति तैयार कर ली है।धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया कोऑर्डिनेटर एवं महासचिव पंकज कुमार पंकु ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली में होने वाली यह महारैली केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ बड़े आंदोलन का रूप लेगी। इसमें हिमाचल प्रदेश की ओर से भी मजबूत भागीदारी दर्ज करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सांसद एवं कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग शर्मा की अगुवाई में रैली को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।

पंकु के अनुसार, कांग्रेस इस अभियान के जरिए कथित वोट चोरी, मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), पेपर लीक और बढ़ती बेरोजगारी जैसे मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों से आम जनता में नाराजगी है और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े सवालों पर जवाब मांगा जाना जरूरी है।उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में आयोजित होने वाली महारैली में देशभर से दस लाख से अधिक लोग जुटेंगे। साथ ही आरोप लगाया कि दिल्ली में वाहनों को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आंदोलन में शामिल होने वाले लोगों की आवाज दबाई जा सके।प्रदेश सरकार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल सरकार राज्य के हितों को प्राथमिकता देकर विकास कार्य कर रही है। वहीं, धर्मशाला में भाजपा की ओर से निकाली गई पदयात्रा को उन्होंने असफल करार दिया।

TAGGED: Dharamshala congress General secretary
Chandrika October 31, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बरमाणा बस स्टॉप पर सफाई, शौचालय और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की उठी मांग
Next Article नूरपुर में संस्कृतभारती की अखिल भारतीय गोष्ठी का आगाज, राज्यपाल ने किया शुभारंभ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

रोबोटिक सर्जरी पर भाजपा के आरोपों को डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने नकारा, बोले- मशीन से हुए ऑपरेशनों का आरटीआई से ले लें रिकॉर्ड

Ago

गांधी चौक पर शुरू हुआ मिल्क फेडरेशन की मिठाईयों का स्टाल, दामों में हल्की बढ़ोतरी

Ago

बीजेपी नेता राम कुमार ने केंद्रीय निधि से हुए विकास कार्यों से केंद्र का नाम नहीं लिखने पर कांग्रेस को घेरा

Ago

धर्मशाला में पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी के लिए प्रशासन ने तय किए नियम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?