कुल्लू: विधिक प्राधिकरण सेवा ओर वन परिक्षेत्र कुल्लू के सौजन्य से शिक्षा विभाग, स्थानीय महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह के सहयोग से कुल्लू वन मंडल के तहत महाराजा (पराक्षी) में 4 हेक्टेयर क्षेत्र में रख-रखाव के तीसरे वर्ष क्षेत्र में पौधरोपण किया गया।
इस दौरान सभी लोगों ने मिलकर देवदार के 300, बान के 200 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जिला सत्र एवं न्यायाधीश देवेंद्र कुमार ,अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार ,चीफ कंजरवेटर फॉरेस्ट कुल्लू अनिल जोशी, एसीएफ कुल्लू मनोज कुमार सैशन ज़ज हरमेश कुमार, सिविल जज कुल्लू नोरमा जैन, सीजेएम कुल्लू होशियार सिंह ने इस अवसर पर पौधरोपण किया गया।
