बीबीएन : जगत सिंह – प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में शनिवार सुबह से ही तेज बारिश हो रही है । जिसके चलते कई फैक्ट्रियों व लिबरा मोटर और अन्य घरों में बारिश का पानी घुस गया, जिसके बाद लिबरा मोटर के कर्मचारी एक के बाद एक मोटर वाहन को बाहर निकालते हुए नजर आए और साथ ही कई फैक्ट्रियों में भी बारिश का पानी घुस गया और उसके कर्मचारी भी फैक्ट्रियों से पानी को बाल्टीयों की मदद से बाहर निकालते नजर आए।
बद्दी – नालागढ़ कों जोड़ने वाला एकमात्र नेशनल नेशनल हाईवे 105 पर बारिश का भारी मात्रा में पानी आ गया । सड़क की हालत से लगने लगा कि मानो यहां से सड़क नहीं कोई नदी गुजरती हो ।बद्दी नालागढ़ मार्ग करीब 2 घंटे तक जाम रहा और शाम सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंसी रही।बारिश के पानी के कारण लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। तेज बारिश के कारण औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ की तमाम नदियां उफान पर है । प्रशासन की ओर से पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया था और लोगों को संकेत दिए गए थे कि आने वाले दिनों में तेज बारिश होगी और नदियां नाले उफान पर आ जाएंगे ।नदियों के किनारे बसे झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को निर्देश जारी कर दिए गए थे ।
