संजीव महाजन,नूरपुर: हिमाचल से चला कांग्रेस का विजय रथ नफ़रत की दुकाने बंद करवा कर देश में मोहब्बत के शोरूम खोलने जा रहा हैं। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने जसूर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। सुदर्शन शर्मा ने बताया कि कांग्रेस का विजय रथ हिमाचल से होता हुआ कर्नाटक में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज कर बीजेपी की नफ़रत की दुकानें बंद करवा कर कर्नाटक में मोहब्बत का बड़ा शोरूम खोलने में कामयाब हुआ हैं।
प्रदेश प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने बताया कि कांग्रेस की ओर से दो राज्यों में ज़ोरदार सत्ता वापसी कर जनता ने राष्ट्र में यह संदेश दिया हैं कि भारत के लोग नफ़रत में जीना पसंद नहीं करते हैं, बल्कि मोहब्बत की ज़िंदगी जीना चाहते हैं।
प्रदेश प्रवक्ता सुदर्शन शर्मा ने ज़ोर देते हुए कहा कि अगामी अन्य राज्यों में जिनमें तेलंगाना,मध्यप्रदेश,राज्यस्थान,छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को ज़ोरदार जनादेश मिलेगा व देश की जनता कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास व्यक्त करते हुए मोहब्बत की राह पर चल कर राष्ट्रीय नेता मल्लीकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में राष्ट्रीय नेता पूर्व में रही कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी,राहुल गांधी,राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी की लोकप्रियता पर मोहर लगा कर नफ़रत की दुकानों पर ताला लगा कर मोहब्बत का संदेश देगी।
