विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: आपदा के समय किस तरह से आप खुद का और दूसरों का बचाव कर सकते हैं इसके गुर सोमवार को हिमाचल प्रदेश की ऊना जिला में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवांई के वोकेशनल सिक्योरिटी के 20 छात्रों ने सीखे। 14वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल नूरपुर जिला कांगड़ा में वोकेशनल टीचर कृष्ण चंद्र की अगुवाई में छात्रों को यहां फील्ड विजिट करवाई गई।
शिक्षा विभाग के निर्देशअनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरवाईं के वोकेशनल सिक्योरिटी के विद्यार्थियों की फील्ड विजिट करवाई गई।वोकेशनल सिक्योरिटी के 20 विद्यार्थियों को वोकेशनल टीचर कृष्ण चंद की अगुवाई में 14वी वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल जसूर जिला कांगड़ा के लिए भेजा गया। उनके साथ उनके वोकेशनल टीचर इंदुबालाओर प्रवक्ता अंग्रेजी ललित मोहन भी मौजूद रहे।
यहां पर आपदा प्रबंधन टीम ने बच्चों को आपदा से बचाव सीपीआर ओर आपदा के दौरान किस तरह से खुद को ओर दूसरों को भी बचाना हैं इसके बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ-साथ वोकेशनल सिक्योरिटी के विद्यार्थियों की ओर से दिए गए प्रशिक्षण भी अभ्यास किया गया। प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
