Dharamshala, Rahul-:पीएमश्री योजना के अंतर्गत जिला कांगड़ा के स्कूलों के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय बाल मेले में अपनी रचनात्मक और शैक्षणिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। यह जिला स्तरीय बाल मेला शुक्रवार को डाइट धर्मशाला में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के पीएमश्री प्राइमरी, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
जिले में कुल 5 पीएमश्री प्राइमरी स्कूल, 2 हाई स्कूल और 23 सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं, जिनके चयनित विद्यार्थियों ने इस मेले में सहभागिता की। डाइट धर्मशाला के प्रिंसिपल राकेश शर्मा ने बताया कि जिला स्तरीय बाल मेले से पहले जोन स्तर पर बाल मेलों का आयोजन पालमपुर, राजा का तालाब, देहरा और कांगड़ा जोन में किया गया था।
जोन स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय बाल मेले में चार विभिन्न श्रेणियों में अपनी प्रतिभा दिखाई। मेले के दौरान फन गेम्स, सोलो सॉन्ग, साइंस प्रोजेक्ट, कविता पाठ, फेस पेंटिंग सहित प्रत्येक श्रेणी में 10-10 गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।जिला स्तरीय बाल मेले की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अब राज्य स्तरीय बाल मेले में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
