संजीव महाजन,नूरपुर(TSN): सड़क सुरक्षा नियम के तहत बक्शी टेकचंद कन्या विद्यालय में यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के तहत एक रैली का आयोजन किया। रैली में छात्राओं को सड़क सुरक्षा पर टिप्स दिए गए। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य चन्द्ररेखा शर्मा ने बताया कि विभाग के आदेशानुसार यह कार्यक्रम किया गया हैं। इसके तहत रोड़ सेफ्टी स्कूल प्रभारी कुलजीत सिंह के नेतृत्व में पोस्टर मेकिंग, कविता लेखन पर एक क्विज़ का भी आयोजन किया गया हैं।
उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों को यह समझाया गया कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा एक नारा नहीं हैं। इससे बच्चों को यह पता चलता है कि सड़क पर चलते हुए जीवन की रक्षा कैसे करनी हैं। उन्होंने बताया रोड सेफ्टी चिन्ह भी बच्चों को सिखाए जाते हैं। इसके साथ कम उम्र बच्चे स्कूटी इत्यादि चलाते हैं, इस पर भी पुलिस बल के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं।
उन्होंने बताया कि कम उम्र में बच्चों को गाड़ी देने वाले मां बाप को भारी भरकम जुर्माने का प्रावधान हैं इसलिए माता पिता भी बच्चों को वाहन देने से परहेज़ करें। चन्द्ररेखा शर्मा ने बताया कि हम समय समय पर इस तरह के कार्यक्रमों के तहत बच्चों ओर अविभावकों को भी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हैं।
