राहुल चावला,धर्मशाला(TSN)-जोनल अस्पताल धर्मशाला में अत्याधुनिक लेजर मशीन (फेको) के माध्यम से आंखों के रोगों से पीड़ित 200 के करीब मरीजों के सफल ऑपरेशन हुए हैं।धर्मशाला अस्पताल में फेको मशीन से ऑपरेशन की सुविधा अगस्त माह से शुरू कर दी गई थी,जबकि अब पिछले दो माह से बिना इंजेक्शन के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। इससे सफेद मोतियां के ईलाज सरकारी अस्पताल में बेहतरीन तरीके से करवाने की सुविधा मिल रही है।
इससे पहले टांडा अस्पताल और कांगड़ा के चुनिंदा निजी अस्पतालों में ही फेको मशीन से मोतियाबिंद के ऑपरेशन की सुविधा मिलती थी,लेकिन अब धर्मशाला अस्पताल में भी यह सुविधा मिल रही है।फेको मशीन आंखों के मोतियाबिंद उपचार के लिए एक अत्याधुनिक तकनीक है।इस विधि के दौरान आंख में महज 2.8 एमएम का एक बारीक छेद किया जाता है।इसके माध्यम से आंखों के सफेद मोतिया को आंखों के अंदर ही घोल दिया जाता है और इसी के माध्यम से ही फोल्डेबल लैंस को आंख के अंदर प्रत्यारोपित कर दिया जाता है।अब पिछले दो माह से हो रहे ऑपरेशन में किसी तरह का टीका भी नहीं लगाया जा रहा है।इसके अलावा एक हफ्ते में रिकवरी हो जाती है।डॉ शैलेन्द्र मन्हास कि लोगों को अस्पताल में फेको से अच्छे ईलाज की सुविधा मिल रहे हैं।
