शिमला:चन्द्रिका(TSN)-मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के बयान पर बीजेपी प्रत्याशी व कांग्रेस के बागी सुधीर शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.वहीं उन्होंने सीएम सुक्खु को मानहानि का नोटिस भी भेज दिया है.सुधीर शर्मा ने सुखविंदर सिंह सुक्खु के बागी विधायकों के 15-15 करोड़ में बिकने के बयान पर पलटवार किया है.
सुधीर शर्मा ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खु मुख्यमंत्री के पद पर है,उनके द्वारा कुछ भी कह देना शोभा नहीं देता. उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खु के पास सबुत है तो इसे सार्वजनिक करें.वहीं सुधीर शर्मा ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खु पर भी कई आरोप लगाए हैं और कहा है कि सबुत सीएम के पास नहीं सबुत उनके पास है, जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और वहां सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खु को जवाब देना पड़ेगा.
