विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: ऊना जिला के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शनों के लिए शुरू की गई नई सुगम दर्शन प्रणाली शुरू हो चुकी हैं। इस प्रणाली के तहत बुधवार को 6 वीवीआइपी लोगों ने 1100 रुपए की राशि प्रति पास देकर पास बनवाएं। इसके अलावा 50 बुजुर्गों ने 50 प्रति पास की राशि देकर दर्शनों के लिए पास बनवाएं। इस मौके पर पास बनवाने आए कुछ लोग इस व्यवस्था से खुश दिखे जबकि कुछ लोगों वीवीआईपी पास की राशि 1100 रखने को लेकर नाराज नज़र आए।
वहीं पंजाब राज्य के एक श्रद्धालु ने इस सिस्टम को बेहतर बताया और कहा कि इससे बुजुर्गों और दिव्यांगों को काफी सुविधा होगी और जिन लोगों के पास समय की कमी होती है वह भी दर्शन आसानी से कर पाएंगे
