ब्यूरो, शिमला: हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को लोहड़ी वाले दिन बड़ा तोहफ़ा दिया हैं। शुक्रवार को कांग्रेस सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में सुक्खू सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए ओल्ड पेंशन को बहाल किया हैं।
लंबे संघर्ष और आंदोलन के बाद प्रदेश के कर्मचारियों को यह तोहफा कांग्रेस सरकार की ओर से दिया गया हैं। 20 साल बाद ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली पर मोहर लगी हैं जिसकी अधिसूचना आज ही जारी होगी।
ओपीएस बहाल करने की जानकारी खुद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एनपीएस कर्मचारियों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा की कांग्रेस ने कर्मचारियों को रिटायर होने के बाद सम्मान के साथ जीने का हक दिया हैं।
