By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: स्वावलंबन योजना ने बदली गायत्री की पहचान, अपने रेस्तरां में दूसरे लोगों को भी मुहैया करवा रही रोज़गार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > स्वावलंबन योजना ने बदली गायत्री की पहचान, अपने रेस्तरां में दूसरे लोगों को भी मुहैया करवा रही रोज़गार
himachalpolitical

स्वावलंबन योजना ने बदली गायत्री की पहचान, अपने रेस्तरां में दूसरे लोगों को भी मुहैया करवा रही रोज़गार

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/07/25 at 7:14 AM
Share

सिरमौर:सिरमौर की गायत्री देवी के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना उन्हें स्वावलंबी बनाने में बेहद मददगार साबित हुई है। इस योजना का लाभ उठा कर गायत्री ने अपना रेस्तरां खोल कर ना केवल खुद की एक अलग पहचान बनाई है बल्कि अब अपने इस रेस्टोरेंट में उन्होंने 5 अन्य लोगों को भी रोज़गार मुहैया करवाया है। जिला सिरमौर के नाहन की रहने वाली गायत्री देवी का, जिन्होंने प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का लाभ उठाकर अपना व्यवसाय शुरू करने का निश्चय किया। प्रारंभिक कठिनाईयों के बावजूद वह एक सफल व्यवसायी बन कर उभरी और अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनी है।मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की लाभार्थी डॉ.गायत्री ठाकुर ने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई पंजाब यूनिवर्सिटी से की, जिसके बाद उन्होंने चंडीगढ़-देहरादून मार्ग पर मारकंडे नामक स्थान पर अपना एक रेस्टोरेंट खोलने का विचार किया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उन्होंने 40 लाख रुपये का लोन लिया जिससे उन्हें 12 लाख का अनुदान सरकार की तरफ से मिला जिससे उनकी बहुत आर्थिक मदद हुई। इसके साथ ही उन्होंने 5 लोगों को अपने रेस्टोरेंट में रोजगार भी उपलब्ध करवाया है।

रेस्टोरेंट खोलने के कुछ दिनों बाद ही कोरोना महामारी के कारण उन्हें अपना रेस्टोरेंट बंद करना पड़ा, जिसके कारण शुरुआत में ही उन्हें बहुत नुकसान उठाना पड़ा, परंतु जैसे ही कोरोना महामारी का प्रकोप थोड़ा कम हुआ तो उनके रेस्टोरेंट का काम धीरे धीरे गति पकड़ने लगा और आज वह अपने रेस्टोरेंट से लगभग 30 हजार रुपए प्रति माह कमा रही हैं।

बता दें कि सरकार की ओर से युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना शुरू की गई है, जिसके तहत युवाओं को एक करोड़ रूपये तक का ऋण प्रदान करने की सुविधा दी गई है। योजना में पुरूष लाभार्थियों को 25 प्रतिशत ओर महिलाओं को 30 प्रतिशत की दर से अनुदान देने का प्रावधान है जबकि विधवा महिलाओं के लिए अनुदान राशि 35 प्रतिशत निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त, बैंक ऋण पर 5 प्रतिशत की दर से ब्याज पर अनुदान के साथ-साथ क्रेडिट गारंटी योजना के अन्तर्गत बैंक द्वारा लिया जाने वाले शुल्क को भी माफ किया गया है।इस योजना के लिए वैवसाइट : http://mmsy.hp.gov.in/ पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है जिसके लिए आधार कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, भूमि के दस्तावेज व रेंट डीड अपलोड करना अनिवार्य है। इसके अलावा, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र सिरमौर स्थित नाहन से भी संपर्क कर सकते हैं।

इस तरह के स्वरोजगार के लिए मददगार है स्वावलंबन योजना

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत पहले 85 गतिविधियां उपदान के लिए पात्र थीं, जबकि अब इस योजना में 18 और नई गतिविधियों को शामिल किया गया है। इस योजना के अंतर्गत औद्योगिक ईकाइयां, दुकान, सूचना प्रौद्योगिकीय कार्य, सर्विस स्टेशन, जेसीबी, छोटे गुड्स कैरियर, होटल, रेस्टोरेंट, ब्यूटी पार्लर, इको पर्यटन इकाइयां, धर्मकांटा, जिम, बैंक्वेट हाल, मेडिकल लैब, मोबाइल फूड वैन, साइबर कैफे, फोटोकापी मशीन,भंडारण यूनिट, डेयरी उत्पादन युनिट, कृषि उत्पाद वितरण दुकान, नर्सरी, टिशु कल्चर लैब, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित खेती, पेट्रोल पम्प, बोरवेल, ड्रिलिंग रिंग मशीन इत्यादि के लिए ऋण प्रदान किया जाता है।

TAGGED: Himachal pardesh
admin July 25, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नरेंद्र ठाकुर ने बादसेहड़ा गांव में सुनी जनसमस्याएं,गांव तक सड़क पहुंचाने के लिए लोगों ने जताया आभार
Next Article ऊना में 267 व्यक्तियों को प्रदान किए पेंशन के स्वीकृति पत्र
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

लोहारपुरा पंचायत में बलविंदर सिंह जोनू बने उप प्रधान, भारी मतों से दर्ज की शानदार जीत

Ago

फिर सुलगे शिमला के जंगल, रिझाना गांव तक पहुंची आग से बढ़ी दहशत

Ago

सांसद सिकंदर कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से की मुलाकात, विकास और संगठन पर हुई चर्चा

Ago

पंचायत चुनावों के नतीजों से उत्साहित भाजपा, राजकुमार पठानिया ने कांग्रेस सरकार को घेरा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?