राकेश, ऊना: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को बारहवीं कक्षा के सभी संकायों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया हैं। बोर्ड की ओर से घोषित किए गए इस परीक्षा परिणाम में आर्ट्स संकाय में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना की छात्रा तरनिजा शर्मा ने प्रदेश भर में पहला स्थान घोषित किया हैं। छात्रा ने 500 में से 487 (97.4) अंक परीक्षा में हासिल किए हैं।
तरनिजा शर्मा ने अपनी इस सफ़लता का श्रेय अपने अध्यापकों ओर माता-पिता को दिया हैं। तरनिजा शर्मा ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया की उन्होंने परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत की है और दिन रात एक कर उन्होंने पढ़ाई की हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में आगे जाकर वह इंडियन इकोनामिक सर्विस में जाना चाहती हैं। उन्होंने दूसरे बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि वे जबरन पढ़ाई ना करेंम जब भी उनका मन करें तब पढ़ाई जरूर करें और दिल लगाकर करें।
डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना से ना केवल तरनिजा शर्मा टॉपर रही हैं बल्कि इसके साथ ही स्कूल में कॉमर्स में इशिता और वंश ने कॉमर्स संकाय में प्रदेश भर में सातवां और नौवां रैंक हासिल कर अपने सकूल का नाम रोशन किया हैं। इशिता ने कॉमर्स में 500 में से 487 नंबर लेकर 97.4 प्रतिशता हासिल की हैं जबकि वंश ने भी 500 में से 481 नंबर लेकर 96.2 प्रतिशता हासिल की हैं। छात्रों की इस उपलब्धि ओर स्कूल का नाम रोशन करने पर स्कूल स्टाफ की ओर से इन बच्चों को मिठाई खिलाकर मुहं मीठा करवाया गया।
बच्चों ने कहा कि यह मुकाम हासिल करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की हैं। अपनी सफ़लता का श्रेय उन्होंने अपने टीचर और पैरेंट्स को दिया। आर्ट्स में प्रदेश भर में टॉप करने वाली इशिता और वंश ने आगे जाकर सीए बनने की बात कही। वहीं स्कूल का अच्छा रिजल्ट आने और प्रदेश भर में स्कूल का नाम रोशन किए जाने को लेकर स्कूल में जश्न का माहौल देखने को मिला। बच्चे और स्कूल स्टॉफ की ओर से मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया बच्चे और अध्यापक खूब जश्न मनाते दिखे।
बच्चों की ओर से बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश भर में अच्छा स्थान लाए जाने पर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजन भी ढोल की थाप पर नाचते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बेहतर अंक लाने के लिए बच्चों को बधाई दी । साथ ही इसके लिए स्कूल प्रशासन और अध्यापकों का भी आभार प्रकट किया है।
स्कूल प्रिंसिपल ने बच्चों को अव्वल आने पर बधाई दी। उन्होंने कहा है कि स्कूल टीचर और बच्चों की कड़ी मेहनत का यह नतीजा देखने को मिला है कि आज डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना के बच्चों ने प्रदेश भर में पहला, सातवां और नौवां स्थान हासिल किया गया हैं। उन्होंने इसके लिए स्कूल स्टूडेंट और उनके पेरेंट्स व अध्यापकों को बधाई दी ।
