बिलासपुर :सुभाष ठाकुर – नम्होल चौक पर शराबी चालक ने खूब हंगामा किया । नशे की हालत में चालक ने अपना ट्रक तिरछा लगा दिया और वहां पर काफी हंगामा किया ।
नम्होल चौक पर तैनात होमगार्ड के द्वारा जब चालक को शांत करने की कोशिश की गई तो चालक उस पर भी भड़क गया । जिसको लेकर होमगार्ड के द्वारा नम्होल चौकी के पुलिस कर्मियों को बुलाना पड़ा, फिर भी वह चालक किसी की नहीं सुन रहा था । मामला इतना बढ़ गया कि वह पुलिस के जवानों पर भी हमला करने लग गया । पुलिस के कर्मचारियों ने उसे हिरासत में लिया और चौकी ले गए, जहां पर आगामी कार्रवाई करते हुए चालक का मेडिकल करवाया गया।इस मामले की डीएसपी राज कुमार ने पुष्टि की है
