By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल प्रदेश में मानसून के आग़ाज से बरपा कहर. विभिन्न हिस्सों में भारी तबाही
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल प्रदेश में मानसून के आग़ाज से बरपा कहर. विभिन्न हिस्सों में भारी तबाही
himachalweather

हिमाचल प्रदेश में मानसून के आग़ाज से बरपा कहर. विभिन्न हिस्सों में भारी तबाही

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/06/27 at 5:48 PM
Share

शिमला : कमल भारद्वाज – हिमाचल प्रदेश में मानसून के आग़ाज ने ही कहर बरपा दिया है। मानसून की भारी वर्षा से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त है औऱ राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी तबाही हुई है। जगह -जगह लैंड स्लाइड, गाडियों के दबने, बादल फटने व बाढ़ आने से भारी नुकसान हुआ है। 24 जून से दो दिन में हिमाचल में 102.38Cr. का नुकसान हुआ है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की सोमवार शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक मानसून ने 24 जून को हिमाचल में प्रवेश किया था और बीते 48 घण्टों में वर्षा जनित घटनाओं में नौ लोगों की जान चली गई है। जबकि लोग 14 घायल हैं। मंडी, शिमला व सोलन में दो-दो, चम्बा, हमीरपुर व कूल्लु में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। बाढ़ में बहने व सड़क हा+दसों में तीन-तीन, खाई में गिरने से दो और भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति ने जान गंवाई है।

चार नेशनल हाइवे और 301 सड़कें अवरुद्ध

मुसलाधार बारिश की वजह से चार नेशनल हाइवे और 301 सड़कें अवरुद्ध हैं। लोकनिर्माण विभाग के मंडी ज़ोन में 97, शिमला जोन में 71, हमीरपुर जोन में 65 और कांगड़ा जोन में 64 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा नेशनल हाइवे अथॉरिटी के शिमला और शाहपुर में दो-दो नेशनल हाइवे भी भूस्खलन से अवरुद्ध हैं।मानसूनी वर्षा से राज्य में 842 पेयजल स्कीमें बंद पड़ गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घण्टों के दौरान धर्मशाला में सर्वाधिक 106 मिलीमीटर वर्षा हुई है।
वहीं वर्षा के बाद नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है, जिसके चलते प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने और नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की है। मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में अगले चार दिन भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को नदी नालों से दूर रहने के साथ लैंड स्लाइड से बचने की सलाह दी गई है।

TAGGED: Shimla monsoon report
Chandrika June 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article किन्नौर जिला में हुई बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर की शुरुवात, 30 जून तक शिविर में की जाएंगी जिला के लोगों की स्वास्थ्य जांच
Next Article मोदी सरकार ने किया हिमाचल के बागबानों के साथ धोखा:राजीव किमटा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?