By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 14 जून की रैली को सफल बनाने के लिए पुरजोर मेहनत करें कार्यकर्ता – जयराम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 14 जून की रैली को सफल बनाने के लिए पुरजोर मेहनत करें कार्यकर्ता – जयराम
himachalpolitical

14 जून की रैली को सफल बनाने के लिए पुरजोर मेहनत करें कार्यकर्ता – जयराम

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/06/09 at 10:53 AM
Share

मंडी : धर्मवीर – हिमाचल भाजपा ने लोकसभा चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ महारैली का आयोजन करेगी। पहली दो रैलियां कांगड़ा मंडी लोकसभा क्षेत्र में प्रस्तावित हैं। मंडी संसदीय क्षेत्र की रैली कुल्लू के ढालपुर मैदान में प्रस्तावित है।

ढालपुर में प्रस्तावित रैली की तैयारियों की समीक्षा बैठक

शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मण्डी में सभी भाजपा विधायकों और पदाधिकारियों के साथ कुल्लू में प्रस्तावित रैली की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने इस मौके पर मण्डल स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से एक-एक करके रैली की तैयारियों की फीडबैक लिया और इस रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से पुरजोर मेहनत करने की अपील की। इसके बाद उन्होंने मण्डी जिले के सभी विधायकों के साथ बैठक करके रैली की तैयारियों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बूथ स्तर पर रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या विस्तृत विवरण लिया। 14 को कुल्लू में प्रस्तावित रैली में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भाग लेंगे और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे।

बैठक में विधायक व महामंत्री राकेश जम्वाल, विनोद कुमार, अनिल शर्मा, इंदर सिंह गांधी, प्रकाश राणा, पूर्णचंद ठाकुर, दिलीप ठाकुर और दीपराज भंथल और मंडी जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सम्पर्क से समर्थन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनहितकारी योजनाओं के बारे लोगों को बता रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल के साथ पहले से ही प्यार और स्नेह रहा है और केंद्र सरकार के इस कार्यकाल में हिमाचल ने भी बहुत उपलब्धियां हासिल की है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांगड़ा लोक सभा क्षेत्र की रैली 12 व मंडी की 14 जून को प्रस्तावित है। 14 जून को मंडी लोकसभा क्षेत्र की इस रैली में सभी मण्डलों से कार्यकर्ता भाग लेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए मण्डल व बूथस्तर पर सभी पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेवारियां सौंपी गयी हैं। सम्बंधित पदाधिकारी मण्डल व बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को रैली में पहुंचने की सूचना दे रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पुरजोर मेंहनत करने की भी अपील की।

TAGGED: Kullu The rally of Mandi parliamentary constituency
Chandrika June 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बनेर खड्ड के किनारे मृ+त मिली युवती की हुई पहचान, पंजाब के लुधियाना की रहने वाली थी युवती, मौ+त के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
Next Article जरनल डयूटी मेडिकल ऑफिसरों को रेडियोलॉजिस्ट बनाएगी सरकार…6-6 महीनों का कोर्स करवाने जा रही है राज्य सरकार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

धर्मशाला कॉलेज में ‘विरासत 2026’ का भव्य आयोजन कल, कई यूनिवर्सिटीज होंगी शामिल

Ago

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?