मंडी :धर्मवीर- सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाने वाले किरतपुर मनाली फोरलेन का निर्माण कार्य इन दिनों अंतिम चरणों में चढ़ा हुआ है। यह फोरलेन मंडी जिला से होकर भी गुजर रहा है। मंडी से पंडोह तक बनने वाले पैच में 70 से 90 डिग्री पर खड़े पहाड़ो की कटिंग की जा रही है।
फोरलेन निमार्ण में लगे ठेकेदार पहाड़ों की गलत तरीके से कर रहे कटिंग
पहाडों की कटिंग का कार्य फोरलेन निर्माण कार्य में लगी कंपनी के तहत ठेकेदारों द्वारा किया जा रहा है। लेकिन इन ठेकेदारों द्वारा पहाड़ों की कटिंग ग़लत तरीके से जा रही है। जिस कारण लोहे जैसे मजबूत यह चट्टाने रेत के ढेर की तरह धराशायी हो रहीं है। इन ठेकेदारों द्वारा पहाड़ों की गलत तरीके से ब्लास्टिंग की शिकायतें भी पुलिस के पास पहुँच रही थी। पुलिस ने ठेकेदारों के खिलाफ एक्शन लेते हुए जांच बिठा दी है। वहीं पहाड़ों की गलत तरीके से ब्लास्टिंग के लिये एनएचआई को भी शिकायत भेजी है।
पुलिस ने दो ठेकेदारों के खिलाफ लिया ऐक्शन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि पिछले महीने भी उसी जगह लैंडस्लाइड हुआ है, जिस जगह बीती 25 जून को हुआ है। इस लैंडस्लाइड की वजह से ही चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने बताया कि जिन ठेकेदारों द्वारा ब्लास्ट का गलत तरीके से कटिंग की जा रही है उनकी जांच की जा रही है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं उन्होंने एनएचएआई व फोरलेन निर्माण कंपनी से आग्रह किया है कि इन पहाड़ों की कटिंग का उन्हीं ठेकेदारों से करवाएं जो इसकी समझ रखते हो। गौरतलब है कि बीती 25 जून को हुई बारिश के कारण 6 मील के पास दो जगह भारी मात्रा में पहाड़ी से मलबा व बड़ी बड़ी चट्टाने नेशनल हाईवे पर आ पहुंची थी। जिससे चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे 20 घंटों के लिए पूरी तरह से बंद हो गया था। इस मार्ग के बंद होने से वाहन चालकों व पर्यटकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।
