By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बासा पंचायत के नगलाहढ गांव के युवाओं का कमाल,किया गांव के पुराने तालाब का सौंदर्यकरण,अब कश्ती में करेंगे सैर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बासा पंचायत के नगलाहढ गांव के युवाओं का कमाल,किया गांव के पुराने तालाब का सौंदर्यकरण,अब कश्ती में करेंगे सैर
himachalNews

बासा पंचायत के नगलाहढ गांव के युवाओं का कमाल,किया गांव के पुराने तालाब का सौंदर्यकरण,अब कश्ती में करेंगे सैर

admin
admin 4 Min Read
Updated 2023/05/30 at 5:03 PM
Share
संजीव महाजन,नूरपुर : नूरपुर ब्लॉक की पंचायत बासा के गांव नगलाहढ में अब ग्रामीण तालाब में कश्ती चलाने का लुत्फ उठा सकेंगे इतना ही नहीं इस गांव में पर्यटक भी आकर कश्ती में बैठने का लुत्फ उठा सकते हैं बड़ी बात यह है कि गांव यह सुविधा पहले नहीं थी लेकिन गांव के युवाओं ने गांव वालों और पंचायत के सहयोग से यहां अपने गांव की तस्वीर बदलने का यह जिम्मा उठाया। इसके बाद यहां गांव के ही पुराने तालाब का सौंदर्यीकरण किया गया और अब इस तालाब को बनाकर इसमें नौकायान के लिए एक कश्ती भी उतार दी गई हैं।
नगलाहढ युवा मंडल के साथियों ने पहले तो अपने दम और पंचायत के सहयोग से गांव के प्राचीन तालाब का सौंदर्यीकरण करना शुरू किया। फिर मिलकर इस तालाब के बारे में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा के अध्यक्ष अकिल बख्शी को बताया तो रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा के अध्यक्ष ने इस तालाब में एक कश्ती चलवाने के बारे में कहा और इस गांव के तालाब के लिए एक कश्ती भी लेकर दे दी हैं। तालाब में कश्ती चलने से इस गांव में बाहर से भी वोटिंग करने दूर दूर से लोग भविष्य में आ सके उसकी आशा भी उन्होंने जताई हैं इस गांव में पर्यटन की संभावना हो सके जिससे गांव के युवाओं के लिए रोजगार के साधन भी बन सके इसके लिए प्रयास भी आने वाले समय में किए जाएंगे। ये तालाब 3 पंचायतों के जंक्शन पर स्थित हैं ऐसे में यहां आने वाले लोगों की संख्या में धीरे-धीरे इजाफा हो सकता हैं।
नगलाहढ युवा मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ने कहा कि हमारे यहां एक बहुत पुराना बहादुर का तालाब हैं। आज यहां पर अकिल बख्शी ने बहादुर का तालाब के लिए कश्ती दी हैं। इससे हमारे गांवों के युवाओं, बच्चों व आसपास के गांवों के लोगों के लिए बहुत अच्छा घूमने का स्थान गांव में ही बन गया हैं। हम यही चाहते हैं अकिल बख्शी हमारे के लिए ओर काम करते रहे क्योंकि अकिल बख्शी गांव गांव युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के स्पोर्ट्स किटें भी देते रहते हैं हम सब इनका बहुत बहुत धन्यवाद करते हैं।
रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा अध्यक्ष अकिल बख्शी ने कहा कि  नगलाहढ के लोगों ने मुझे कहा तो मैंने यहां आकर देखा कि यह तालाब तीन पंचायतों के बीच पड़ता है और  इस तालाब में बहुत सी खूबियां हैं। अगर इसे पर्यटन के हिसाब से तैयार किया जाए तो यहां पर्यटकों की आमद बढ़ने की भी संभावना हैं। इसी को देखते हुए इन्होंने हमें कश्ती के लिए कहा तो हमने इस गांव के तालाब के लिए एक कश्ती दी है और साथ में ही हमने इन्हें कहा कि इस पर कुछ शुल्क भी रखा जाए। इस कश्ती में बैठने के लिए10 रुपए का शुल्क तय करने की सलाह भी उन्होंने ग्रामीणों को दी हैं जिससे कि इस पैसे को इकट्ठा करके तालाब को ओर ज्यादा आकर्षक बना कर इसका सौंदर्यकरण किया जा सके।
उन्होंने कहा कि आज यहां पर टूरिज्म हब बनने के पूरे चांस हैं। यहां युवाओं ने मिलकर जो युवा मंडल बनाया हुआ है वो इस तालाब और कश्ती की देखभाल करेगा। इसके साथ में ही पंचायत प्रधान भी इन सब का सहयोग कर रहे हैं। युवाओं और पंचायत प्रधान ने मिलकर जो पहल की है यह दूसरे गांव के युवाओं के लिए भी एक प्ररेणा बनेगी। आशा है कि हमारी ये कोशिश नगहलाढ़ के विकास के लिए नए द्वार खोलेगी।
TAGGED: beautified, boat ride, Naglahadh, nurpur, old pond, village
admin May 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर महिला मोर्चा चलाएगा महाजनसंपर्क अभियान
Next Article नगर परिषद सुंदरनगर के रिहायशी इलाके में घूमता दिखा तेंदुआ..लोगों में दहशत का माहौल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?