विकास शर्मा,चिंतपूर्णी (TSN) : ऊना जिला के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को चिंतपूर्णी बाजार में मिलने वाली शुद्ध देसी घी की ड्राई फ्रूट की पिन्नी काफी भा रही हैं। यही वजह हैं कि श्रद्धालु जब भी मां के दरबार में पहुंचते हैं। तो शुद्ध देसी घी की ड्राई फ्रूट की पिनिया अवश्य लेकर जाते हैं। हाल ही में दो-तीन दिन पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान सुगम दर्शन प्रणाली की सफलता के बारे में पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान इन देसी घी की पिन्नी का जिक्र किया था।
इसके बाद चिंतपूर्णी के आसपास के क्षेत्र के लोगों और आने वाले भक्तों जिस किसी ने भी इसके बारे में सुना तो वह एक बार पिन्नी का स्वाद लेने के लिए चिंतपूर्णी का रुख करता हैं जिससे पिन्नी की डिमांड बढ़ गई हैं। चिंतपूर्णी में मिठाई की दुकान चलाने वाले विक्रांत सुुद से बात की तो उन्होंने बताया कि ड्राई फ्रूट की पिन्नी को शुद्ध देसी घी में तैयार किया जाता हैं, जिसमें ड्राई फ्रूट से लेकर अन्य चीजों का इस्तेमाल किया जाता हैं।
चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले विशेष अतिथियों को इन पिन्नी को चाय के साथ पिछले काफी वर्षों से परोसा जाता है और घर के लिए भी प्रसाद के रूप में इन पिन्नी को दिया जाता हैं। पिछले कुछ दिनों से इन पिन्नी की मांग बड़ी हैं,1 किलो पिन्नी का रेट 500 रुपए प्रति किलो हैं।
