बीबीएन:जगत सिंह (TSN)- प्रदेश के सबसे बडे औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में जाम लगना आम बात हो गई है । बीबीएन की सडकों पर गाडियां घण्टों जाम में फंसी रहती है । सडकें छोटी है और ट्रकों, ट्रालों, कारों,बाईकों की संख्या की प्रतिदिन आवाजाही बहुत ज्यादा है । जिसके कारण यहां पर रहने वाले लोगों और उद्योगपतियों को खासी परेशानियों का सामना हर रोज करना पडता है । लोग अपने कामों से जाम के कारण घण्टों देरी से पहुंचते है ।
लोगों ने सडकों को चोड़ा करने की उठाई मांग
बीबीएन के लोग सरकार से सडकों को चोड़ा करने की कई सालों से मांग कर रहें है, लेकिन सरकार और विभाग इनकी समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है । स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस तरह औद्योगिक क्षेत्र में सडकों का विकास होना चाहिए था वह नहीं हुआ है लोगों का कहना है कि सडकें चोड़ी और फॉर लेन होनी चाहिए तब जाकर कहीं जाम की समस्या से निपटा जा सकता है । लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे बद्दी नालागढ़ का काम भी काफी धीमी गति से चल रहा है,जिसके चलते प्रतिदिन बद्दी मार्ग पर जाम रहता है और लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है । आए दिन यहां पर सड़क हा+दसे भी बढ़ते जा रहे हैं,लोगों ने सरकार और प्रशासन से जल्द जाम से निजात दिलाने की मांग उठाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की कमी है और सरकार क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर नहीं है।
