विकास शर्मा,चिंतपूर्णी(TSN):हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी में रविवार को दो दिवसीय नव वर्ष मेले का आगाज हो गया हैं। मेले के उपलक्ष्य पर पंजाब के श्रद्धालुओं की ओर से फूलों से मां का दरबार सजाया गया हैं जो देखने में बेहद आकर्षक और मनमोहक लग रहा है। वहीं काफी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दरबार में दर्शनों के लिए पहुंच रहे है।
मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हुआ। वहीं पंजाब की लंगर संस्थाओं की ओर से श्रद्धालुओं को देसी घी के व्यंजन परोसे जा रहे हैं। मंदिर न्यास चिंतपूर्णी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। वहीं दूसरी और मेला अवधि के दौरान 300 के करीब पुलिस और होमगार्ड के जवान सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाले हुए हैं। बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिदा ने मां चिंतपूर्णी के सभी श्रद्धालुओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं।
