राकेश,ऊना: प्रदेश के ऊना जिला में पंजाब से सटे क्षेत्र में स+ट्टा कारोबार का भंडा+फोड़ करने में उन्हें पुलिस को सफलता मिली हैं। जिला पुलिस कप्तान अर्जित सेन ठाकुर की अगुवाई में पुलिस ने प्रदेश की सीमांत नगर परिषद संतोषगढ़ के पंजाब से सटे क्षेत्र में दबिश देकर एक दुकान से स+ट्टा कारोबार का भंडा+फोड़ किया। पुलिस की छापेमारी के दौरान करीब 5 लोग पुलिस के हाथ लगे जिन्हें काबू करके पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
एसपी अर्जित सेन ने बताया कि पिछले एक साल में स+ट्टा कारोबार के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत 135 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनसे करीब 4 लाख रुपए की नकदी भी वसूली गई हैं। उन्होंने कहा कि जिला भर में स+ट्टा कारोबार के दम पर ड्र+ग्स माफि+या को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं और इसी कड़ी को तोड़ने के लिए पुलिस लगातार हर तरह की अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में ला रही हैं।
एसपी ने बताया कि ज्यादातर लोगों का सट्टे+बाजी में लेनदेन ऑनलाइन तरीके से हो रहा हैं पुलिस उसकी भी परतें उधेड़ने में लगी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन-कौन लोग इस धं+धे के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि इस प्रकार कि कोई भी गतिविधि यदि आपके आसपास हो रही है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
बता दें कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की संतोषगढ़ के एक छोर पंजाब की सीमा पर श+राब की दुकान और हाते की आड़ में स+ट्टे व लॉटरी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है लेकिन इनको कोई पूछने वाला नहीं हैं। पुलिस के तीन मुलाजिम साधारण कपड़ो में जिनमें एक महिला मुलाजिम भी थी, उक्त स्थान पर पहुंचे और देखा की स+ट्टे और लॉटरी (हिमाचल मेंलॉटरी गैर क़ानूनी हैं) का कारोबार यहां बे रोकटोक चल रहा हैं।
पुलिस मुलाजिमों ने शीशे के दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया और तलाशी लेनी शुरू कर दी। खुद एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर अपने अमले के साथ उक्त स्थान पर पहुंचे और पांच व्यक्तियों को हि+रासत में लिया। पुलिस को मौके से 6 मोबाइल फोन, हजारों रुपए की नकदी और जरूरी दस्तावेज भी वहां से बरामद किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं और पुलिस इसे एक बड़ी कामयाबी मान रही हैं।
