अरविंदर सिंह,हमीरपुर: जिला हमीरपुर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा की अध्यक्षता में जनता पार्टी ने अपनी टीम सहित हमीरपुर के जिला परिधि गृह में सोमवार को हिमाचल सरकार में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर से मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान उन्होंने जिला के शिक्षा प्रबंधन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की। इस दौरान हमीरपुर सदर के विधायक नरेंद्र ठाकुर जिला के महामंत्री हरीश शर्मा, अबे वीर सिंह, लवली मंडल के अध्यक्ष श रमेश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा, सह मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, जिला भाजपा प्रवक्ता आदर्श कांत, जिला उपाध्यक्ष अनिल कौशल मंडल के महामंत्री सुशील सोनी उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर, सोशल मीडिया के संयोजक अभिषेक दत्त व जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
