संजु चौधरी, शिमला: मणिपुर हिंसा में महिलाओं के साथ हुई अमानवीय घटना से पूरा देश आक्रोशित हैं। विपक्षी दल केंद्र व मणिपुर सरकार के खिलाफ सड़कों पर हैं। वहीं शिमला में उपायुक्त कार्यालय के बाहर जनवादी महिला समिति व अन्य संगठनों ने मंगलवार को इस जघ+न्य घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया। इनका आरोप है कि बीजेपी सरकार में महिलाओं के खिलाफ अत्या+चार लगातार बढ़ रहे हैं। दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें बचाने का काम किया जाता हैं।
जनवादी महिला समिति की राज्य सचिव फालमा चौहान ने कहा कि मणिपुर 3 महीने से ज्यादा समय से हिं+सा की आग में जल रहा हैं, लेकिन केंद्र सरकार व मणिपुर सरकार चुप्पी साधे हुए हैं। यह हिं+सा पूरी तरह से केंद्र प्रायोजित हैं उन्होंने कहा कि मणिपुर में हालात काफी खराब है महिलाओं के साथ अप+राध हो रहे हैं , बावजूद इसके केंद्र सरकार इसे रोकने में नाकाम दिख रही हैं। उन्होंने मांग की है कि मणिपुर के मुख्यमंत्री को तुरंत बर्खा+स्त किया जाना चाहिए।
