ऊना: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मंगलवार को नगर परिषद ऊना के पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर कारगिल बतौर मुख्यतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम पसुबह 10 बजे नगर परिषद ऊना के पार्क में आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि आज कारगिल विजय दिवस पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक बुलाई गई है। बैठक में एडीसी ने एनसीसी को इस कार्यक्रम की सफलता के लिए समन्वयक के रूप में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शपथ भी दिलाई जाएगी। इस अवसर पर सहायक आयुक्त वीरेंद्र शर्मा, उप-निदेशक सैनिक कल्याण कर्नल एस के कालिया, ईओ एमसी संदीप कुमार, एनसीसी की ओर से संजीव कुमार उपस्थित रहे।
ऊना एमसी पार्क में मनाया जाएगा विजय दिवस, वीरेंद्र कंवर होंगे मुख्यतिथि
Leave a comment
Leave a comment
