राकेश,ऊना(TSN): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल का कार्यकाल पूरा होने को लेकर केंद्र सरकार की ओर याब देश भर में मोदी सरकार की ओर से करवाए जा रहे विकास कार्य व विकास योजनाओं को लेकर मोदी की विकसित भारत रथ यात्रा का वाहन प्रदेश के हर जिले व हर गांव में पहुंच रहा हैं। ऊना विधानसभा के तहत शुक्रवार को सासन व चड़तगढ़ गांव में मोदी की विकसित भारत यात्रा का रथ पहुंचा। यहां पर बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती व जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी की ओर से मोदी सरकार की ओर से चलाई जा रही अनेक योजनाओं व केंद्र सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों को लेकर लोगों को रूबरू करवाया गया।
बीजेपी विधायक ने जानकारी देते हुए बताया केंद्र सरकार की ओर से किसानों के खाते में पैसे डाले जा रहे हैं। हर घर तक पानी की व्यवस्था हो इसके लिए हर घर नल स्कीम को लांच किया गया है। महिलाओं को फ्री में गैस कनेक्शन दिए गए है। केंद्र सरकार की ओर से ड्रोन दीदी योजना के जरिए महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। ऐसी अनेकों योजनाएं देश के नागरिकों के लिए केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही है जिससे उनको लाभ मिल रहा है और देश विकसित हो रहा हैं।
अनेक योजनाओं की जानकारी विकसित भारत रथ यात्रा के तहत लोगों को दी जा रही है ताकि लोगों को केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाएं और केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी मिल सके। इस मौके पर हेल्थ विभाग की तरफ से लोगों के स्वास्थ्य की भी जांच की गई। अनेक विभागों के अधिकारियों की ओर से भी इस कार्यक्रम के जरिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई योजनाओं की जानकारी भी दी गई ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग विकास योजनाओं का लाभ उठा सके।
