By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों से किए हुए वादे को पूरा करने जा रहे हैं विक्रमादित्य सिंह
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों से किए हुए वादे को पूरा करने जा रहे हैं विक्रमादित्य सिंह
himachalNews

मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों से किए हुए वादे को पूरा करने जा रहे हैं विक्रमादित्य सिंह

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/10/08 at 3:47 PM
Share

मंडी,धर्मवीर (TSN)-लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी में अपना कैंप ऑफिस खोलने जा रहे हैं। यह कैंप ऑफिस राजमहल कॉम्पलेक्स में खोला जा रहा है। इसका विधिवत शुभारंभ खुद विक्रमादित्य सिंह बुधवार यानी 09 अक्तूबर को सुबह साढ़े 9 बजे करेंगे। बता दें कि अभी हालही में विक्रमादित्य सिंह ने मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्हें भाजपा की प्रत्याशी फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से करीब 74 हजार मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अपनी हार के बाद भी उन्होंने मतदाताओं के प्रति अपना सकारात्मक रवैया दिखाते हुए यहां पर कैंप ऑफिस खोलने का ऐलान किया था।

मंडी में खोलेंगे अपना कैम्प ऑफिस

मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता से किए हुए अपने उसी वादे को अब विक्रमादित्य सिंह पूरा करने जा रहे हैं। यह पहला मौका होगा जब कोई हारा हुआ प्रत्याशी अपना कैंप ऑफिस खोलकर जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करेगा। हालांकि हारने के बाद ही विक्रमादित्य सिंह के पास प्रदेश सरकार में लोक निर्माण और शहरी विकास जैसे दो महत्वपूर्ण विभाग हैं। विक्रमादित्य सिंह के कैंप ऑफिस में क्या-क्या व्यवस्थाएं रहेंगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। महीने में कितने दिन विक्रमादित्य सिंह इसमें बैठेंगे और उनकी अनुपस्थिति में यहां कौन लोगों की समस्याएं सुनेगा, इसके बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। लेकिन इस कैंप ऑफिस के माध्यम से विक्रमादित्य सिंह कहीं न कहीं भाजपा सांसद कंगना रनौत को पूरी टक्कर देने के मूड़ में नजर आ रहे हैं। कंगना ने भी हालही में अपना ऑफिस मंडी में खोला है। हालांकि वो यहां लोगों को कम ही मिलती हैं और उनका स्टाफ की लोगों की समस्याओं को सुनता है। लेकिन भविष्य में यह देखना दिलचस्प होगा कि जीते और हारे हुए प्रत्याशियों में से किसका ऑफिस लोगों के लिए ज्यादा मददगार साबित होता है।

TAGGED: Mandi MLA vikramaditya singh
Chandrika October 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article वन्यजीवों का संरक्षण मानव जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक
Next Article दृष्टिहीन संघ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा…सीएम सूक्खु पर लगाए दुर्व्यवहार के आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?