मंडी/परी शर्मा: नाचन के चौलचौक में शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस में टिकट आबंटन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के चुनाव कमेटी अलग अलग सर्वे के आधार पर टॉप करने वाले उम्मीदवार को टिकट देगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि जयराम सरकार हिमाचल में रिवाज बदलने के लिए चाहे एड़ी चोटी का भी जोर लगा ले, लेकिन भाजपा सरकार का हिमाचल से जाना लगभग तय है।
मंगलवार को मंडी जिला के नाचन हल्के से चौलचौक में रोजगार संघर्ष यात्रा के दौरान उमड़े भारी जनसैलाव को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में टिकट की मांग करना सबका अधिकार है, लेकिन टिकट केवल अलग अलग सर्वे के आधार पर खरा उतरनेे वाले उम्मीदवार को ही मिलेगा। उन्होंने कहा की टिकट आवंटन भाई भतीजा वाद के आधार पर नहीं दिया जाएगा। पार्टी अपने स्तर पर और अन्य एजेंसियों के माध्यम से सर्वे भी करवा रही है। ऐसे में पार्टी के मापदंडों में खरा उतरने और लोगों के बीच में पकड़ रखने वाले प्रत्याशी को ही टिकट दिया जाएगा।
उन्होंने कहा पार्टी ऐसे व्यक्ति को टिकट देगी, जिसकी जनता के बीच पकड़ मजबूत रहेगी। उन्होने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि जिस किसी को भी पार्टी टिकट देगी सभी लोग एक होकर कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी निशाना साधते हुए उनके उपर क्षेत्रवाद करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि जयराम सरकार हिमाचल में रिवाज बदलने के लिए चाहे एड़ी चोटी का भी जोर लगा ले, लेकिन भाजपा सरकार का हिमाचल से जाना लगभग तय है।
